Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित, समस्याओं के जल्द निपटारे के निर्देश

हरदोई के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और खेती-किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित

May 21, 2026 - 00:06
 0  12
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित, समस्याओं के जल्द निपटारे के निर्देश
Hardoi : जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित, समस्याओं के जल्द निपटारे के निर्देश

हरदोई के विकास भवन सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में किसान दिवस का आयोजन किया गया। इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं और खेती-किसानी से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से बातचीत की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों और समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाए और उनका जल्द से जल्द व गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं का फायदा समय पर मिलना चाहिए। इसके लिए कृषि, सिंचाई, बिजली और राजस्व विभाग को आपस में तालमेल बनाकर काम करने की जरूरत है। बैठक के दौरान मौजूद किसानों ने सिंचाई, बिजली सप्लाई, खाद-बीज की कमी, नहरों की सफाई, फसल बीमा और जमीन से जुड़े मामले उठाए, जिन्हें सुनकर जिलाधिकारी ने मौके पर ही अधिकारियों को जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिए।

इस दौरान उप कृषि निदेशक ने किसानों को कृषि विभाग की नई योजनाओं, उन्नत खेती के तरीकों, जैविक खेती और आधुनिक कृषि तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने सभी से पर्यावरण को सुरक्षित रखने में अपना सहयोग देने का अनुरोध किया। इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, उप कृषि निदेशक सतीश पांडेय, जिला उद्यान अधिकारी सुभाष चंद्रा और मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी अशोक कुमार सिंह सहित विभिन्न विभागों के तमाम अफसर और भारी संख्या में क्षेत्र के किसान मौजूद रहे।

Also Click : Saharanpur : गागलहेड़ी में चोरों के हौसले बुलंद, किसानों के खेतों से काटे 11 पॉपुलर के पेड़

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow