Hardoi : स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री नितिन अग्रवाल ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपील

मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मुख्य आधार है।

Jun 21, 2026 - 22:18
 0  3
Hardoi : स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री नितिन अग्रवाल ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपील
Hardoi : स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन, मंत्री नितिन अग्रवाल ने युवाओं से की नशामुक्त समाज बनाने की अपील

हरदोई के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।

इस कार्यक्रम में प्रदेश के आबकारी स्वतंत्र प्रभार मंत्री नितिन अग्रवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

इस दौरान जनप्रतिनिधियों, जिलाधिकारी अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों, छात्र-छात्राओं और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने उत्साह के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।

कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया, जिसमें स्लोगन प्रतियोगिता की विजेता अनु, चाट मेकिंग प्रतियोगिता की विजेता पल्लवी, योगासन के विजेता और जनपद यूथ आइकन शामिल रहे। जिन्हें मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण पत्र और ट्रॉफी भेंट की गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि नितिन अग्रवाल ने कहा कि योग भारत की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है, जिसने आज पूरी दुनिया में अपनी एक विशेष पहचान बनाई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि योग केवल शारीरिक कसरत नहीं है, बल्कि यह स्वस्थ शरीर, शांत मन और संतुलित जीवन का मुख्य आधार है।

उन्होंने सभी लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का आग्रह करते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से इंसान ऊर्जावान और सकारात्मक बना रहता है। प्रधानमंत्री के प्रयासों से आज योग एक वैश्विक जनआंदोलन का रूप ले चुका है, जो सशक्त और विकसित भारत के निर्माण में सहायक है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं से योग को अपनाकर एक नशामुक्त, अनुशासित और स्वस्थ समाज बनाने में अपना सहयोग देने की अपील की।

कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी को नियमित योग करने का संकल्प दिलाया और आयोजन को सफल बनाने वाले विभागों, योग प्रशिक्षकों तथा प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमवती, जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष सुख सागर मिश्रा, अपर जिलाधिकारी राजस्व दीपाली भार्गव और अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Also Click : Vaibhav Suryavanshi World Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज 11 गेंदों में पचास जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow