Sambhal : मदरसे योग से बाहर नही- सम्भल में गरजे कमिश्नर, योग विरोधियों को बताया गुमराह

मदरसों में योग को लेकर उठने वाले सवालों पर कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि योग हमारी प्राचीन और मूल परंपरा का हिस्सा है, जिसका उद्भव मदरसों के अस्तित्व में आने से बहुत पहले हुआ था।

Jun 21, 2026 - 21:30
23 Views
Sambhal : मदरसे योग से बाहर नही- सम्भल में गरजे कमिश्नर, योग विरोधियों को बताया गुमराह
Sambhal : मदरसे योग से बाहर नही- सम्भल में गरजे कमिश्नर, योग विरोधियों को बताया गुमराह

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर मंत्री गुलाब देवी और कमिश्नर ने किया योग, मुस्लिम छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

Report : उवैस दानिश, सम्भल

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जनपद सम्भल में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी और मुरादाबाद मंडल के कमिश्नर ने योग कर लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। चंदौसी स्थित शशि मदन पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान योग को लेकर दिए गए कमिश्नर के बयान ने विशेष चर्चा बटोरी।

मदरसों में योग को लेकर उठ रहे सवालों पर कमिश्नर ने दो टूक कहा कि योग हमारी मूल परंपरा का हिस्सा है और इसकी उत्पत्ति मदरसों के अस्तित्व से भी पहले हुई थी। उन्होंने कहा कि योग का संबंध धर्म से नहीं बल्कि स्वास्थ्य से है। योग का विरोध करने वाले लोगों को उन्होंने “गुमराह करने वाला” बताया। कमिश्नर ने कहा, “नाट्य शास्त्र की रचना नटराज ने की, जिससे संगीत का जन्म हुआ। क्या आज सभी लोग संगीत नहीं कर रहे हैं? उसी तरह योग भी हमारी प्राचीन परंपरा की देन है। जब योग का उद्भव हुआ तब संस्कृत भाषा प्रचलन में थी, इसलिए इसके श्लोक संस्कृत में हैं।

इसका किसी धर्म विशेष से कोई संबंध नहीं है।” वहीं माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस आज एक ऐतिहासिक वैश्विक अभियान बन चुका है। योग व्यक्ति को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक शांति भी प्रदान करता है। उन्होंने योग का विरोध करने वालों को नसीहत देते हुए कहा कि संकीर्ण मानसिकता छोड़कर योग को स्वास्थ्य के नजरिए से देखना चाहिए। कार्यक्रम की खास बात यह रही कि बड़ी संख्या में मुस्लिम छात्राओं ने भी योगाभ्यास में भाग लिया।

छात्राओं ने कहा कि योग स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी है और इससे शरीर तथा मन दोनों स्वस्थ रहते हैं। योग दिवस कार्यक्रम में अधिकारियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं और स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। सम्भल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग को लेकर बड़ा संदेश दिया गया। मुरादाबाद कमिश्नर ने साफ कहा कि योग स्वास्थ्य का विषय है, धर्म का नहीं और मदरसे भी इससे बाहर नहीं हैं। वहीं मंत्री गुलाब देवी ने योग विरोधियों को संकीर्ण मानसिकता छोड़ने की नसीहत दी। खास बात यह रही कि कार्यक्रम में मुस्लिम छात्राओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

Also Click : Vaibhav Suryavanshi World Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज 11 गेंदों में पचास जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow