Hardoi : तेरापुरसौली गंगा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया निरोग रहने का संकल्प

नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि योग अच्छे जीवन का आधार है और इसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

Jun 21, 2026 - 22:05
 0  4
Hardoi : तेरापुरसौली गंगा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया निरोग रहने का संकल्प
Hardoi : तेरापुरसौली गंगा घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन, ग्रामीणों ने लिया निरोग रहने का संकल्प

हरदोई जिले के सांडी क्षेत्र में स्थित तेरापुरसौली गंगा घाट पर जिला गंगा समिति और वन विभाग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर गंगा ग्राम मंसूरपुर और आसपास के इलाकों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में मंसूरपुर के ग्राम प्रधान हरीश चंद्र, कटरी छोछपुर के ग्राम प्रधान उदयवीर सिंह, स्थानीय ग्रामीण और वन विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे। योग प्रशिक्षक और गंगा योद्धा कैलाश चंद्र ने उपस्थित जनसमुदाय को विभिन्न योगासन और प्राणायाम सिखाए।

उन्होंने लोगों को योग के फायदों के बारे में बताते हुए इसे स्वास्थ्य के लिए जरूरी बताया। इस वर्ष यह कार्यक्रम 'स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग' थीम पर आयोजित किया गया था, जिसमें महिलाओं, स्वयं सहायता समूहों की सदस्यों, युवाओं और बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया।

सभी प्रतिभागियों ने अपने दैनिक जीवन में नियमित योग अपनाकर स्वस्थ और मजबूत जीवन जीने का संकल्प लिया। नमामि गंगे के जिला परियोजना अधिकारी अश्वनी कुमार मिश्र ने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि योग अच्छे जीवन का आधार है और इसे हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।

उन्होंने लोगों से पर्यावरण और गंगा संरक्षण से जुड़े कार्यक्रमों में सहयोग करने की अपील की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को गंगा को साफ और सुरक्षित रखने की शपथ दिलाई गई। इस दौरान लगभग 127 लोगों ने एक साथ योगाभ्यास कर पर्यावरण सुरक्षा, गंगा स्वच्छता और अच्छे स्वास्थ्य का संदेश दिया।

Also Click : Vaibhav Suryavanshi World Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज 11 गेंदों में पचास जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow