Deoband : जामिया तिब्बिया देवबंद में योग सप्ताह का आगाज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य शिविर आयोजित

योगाभ्यास के बाद कॉलेज परिसर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो हमारी प्राचीन विधा को आगे बढ़ाता है।

By INA News Desk
Jun 21, 2026 - 20:49
27 Views
Deoband : जामिया तिब्बिया देवबंद में योग सप्ताह का आगाज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य शिविर आयोजित
Deoband : जामिया तिब्बिया देवबंद में योग सप्ताह का आगाज, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य शिविर आयोजित

आयुष मंत्रालय भारत सरकार और उत्तर प्रदेश शासन के दिशा-निर्देशों के अनुसार स्थानीय जामिया तिब्बिया देवबंद में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम के तहत चल रहे योग सप्ताह का समापन हुआ। समापन के अवसर पर संस्थान के प्रांगण में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ आयुर्वेदिक और यूनानी तिब्बी चिकित्सा पद्धति बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष व संस्था के सचिव डॉक्टर अनवर सईद ने किया।

जीवन योग फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस सामूहिक योग शिविर में योग आचार्य विशाल पुंडीर और विकास पुंडीर की टीम ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया। संस्थान द्वारा पिछले एक सप्ताह से योग शिविर चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा था। इसके तहत डॉक्टर मोहम्मद आज़म उस्मानी, डॉक्टर मुज़म्मिल, जमशेद अनवर, शिबली इकबाल आबिद, सुहैब अली, मनोज कुमार, अलका और सचिन कुमार सहित कई प्रशिक्षकों ने ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जाकर हजारों लोगों को योग से जोड़ा।

योगाभ्यास के बाद कॉलेज परिसर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने छात्र-छात्राओं और स्टाफ को संबोधित करते हुए कहा कि योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है, जो हमारी प्राचीन विधा को आगे बढ़ाता है। उन्होंने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण करने की भी अपील की। संस्था के सचिव डॉक्टर अनवर सईद ने कहा कि साल 2015 से शुरू हुए अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के बाद से दुनिया भर में योग की लोकप्रियता लगातार बढ़ रही है, जिससे लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हुई है।

इस मौके पर संस्था के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर अख्तर सईद ने कहा कि आज की व्यस्त जीवनशैली में शारीरिक और मानसिक तनाव को दूर करने के लिए दैनिक योगाभ्यास बेहद जरूरी है। योग किसी एक समाज या देश तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया जा चुका है।

गोष्ठी के अंत में प्राचार्य प्रोफेसर नासिर अली खान ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में कॉलेज के शैक्षणिक, गैर-शैक्षणिक और पैरामेडिकल स्टाफ सहित सभी छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

Also Click : Vaibhav Suryavanshi World Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज 11 गेंदों में पचास जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow