Sitapur : नैमिषारण्य में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

सांसद अशोक रावत ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी सोच को सकारात्मक बनाता है। उन्होंने समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

Jun 21, 2026 - 20:46
 0  11
Sitapur : नैमिषारण्य में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Sitapur : नैमिषारण्य में 'स्वस्थ आयु के लिए योग' थीम पर मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस

रिपोर्ट:- सुरेंद्र मोठी INA NEWS, संवाददाता नैमिषारण्य

प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र नैमिषारण्य के गोमती नदी राजघाट तट पर स्थित सत्संग स्थल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस वर्ष यह कार्यक्रम 'स्वस्थ आयु के लिए योग' की थीम पर आधारित था। 

आयोजन की शुरुआत मुख्य अतिथि मिश्रिख के सांसद अशोक रावत और विधायक रामकृष्ण भार्गव द्वारा दीप जलाकर की गई। आयुष विभाग और जिला गंगा समिति के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में स्थानीय एसडीएम, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों सहित लगभग 600 से अधिक लोगों ने सामूहिक रूप से सूर्य नमस्कार और प्राणायाम कर स्वास्थ्य तथा आध्यात्मिक ऊर्जा का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांसद अशोक रावत ने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति की एक अमूल्य धरोहर है, जो शरीर को स्वस्थ रखने के साथ-साथ हमारी सोच को सकारात्मक बनाता है। उन्होंने समाज को मजबूत बनाने के लिए सभी से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आग्रह किया।

विधायक रामकृष्ण भार्गव ने नैमिषारण्य की पावन भूमि पर योग साधना के महत्व को बताते हुए कहा कि इससे शरीर, मन और आत्मा में संतुलन बनता है। योग दिवस के मौके पर प्रकृति संरक्षण के लिए 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत अतिथियों द्वारा पौधरोपण भी किया गया और लोगों से हरित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की गई।

कार्यक्रम में सांसद प्रतिनिधि राजकुमार सोनी, मिश्रिख नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अजय भार्गव, मंडल अध्यक्ष देवेश पांडेय, प्रधान रंजीत रावत, प्रधान हरजीत गौतम, उपजिलाधिकारी अभिनव यादव और राजघाट के प्रधान पुजारी कृष्ण कुमार दीक्षित सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। आयुष विभाग की ओर से डॉ. सतेंद्र कुमार, डॉ. गौरवेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. रूप चंद्र चौरसिया और डॉ. राम कृपाल तथा जिला गंगा समिति की ओर से जिला परियोजना अधिकारी अमित कुमार सक्सेना ने व्यवस्थाओं का संचालन किया। योग प्रशिक्षकों की देखरेख में सभी ने उत्साह और अनुशासन के साथ योगाभ्यास पूरा किया।

Also Click : Vaibhav Suryavanshi World Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज 11 गेंदों में पचास जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow