Sitapur : सीतापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस लाइन स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में दीप जलाकर किया गया। इस मौके पर योग साधकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोगी और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया।

Jun 21, 2026 - 20:42
 0  5
Sitapur : सीतापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रमों का भव्य आयोजन
Sitapur : सीतापुर में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योगाभ्यास कार्यक्रमों का भव्य आयोजन

रिपोर्ट :- सुरेंद्र मोठी INA NEWS, संवाददाता नैमिषारण्य

सीतापुर के विभिन्न क्षेत्रों में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भव्य योगाभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस लाइन स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल सभागार में दीप जलाकर किया गया।

इस मौके पर योग साधकों ने योग के माध्यम से स्वस्थ, निरोगी और संतुलित जीवन जीने का संदेश दिया। कार्यक्रम में एमएलसी पवन सिंह चौहान, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला और नगर पालिका अध्यक्ष नेहा अवस्थी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह प्रदान कर प्रोत्साहित किया।

राज्य मंत्री सुरेश राही ने अपने संबोधन में कहा कि दैनिक जीवन में आधा घंटा योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है और मन को शांति मिलती है। कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर., मुख्य विकास अधिकारी डॉ. दीक्षा जोशी और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल सहित कई अधिकारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसी श्रृंखला में प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र नैमिषारण्य में भी बड़े स्तर पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस भव्य आयोजन में मिश्रिख के सांसद अशोक रावत और विधायक रामकृष्ण भार्गव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की और उपस्थित जनसमुदाय के साथ योगाभ्यास कर लोगों को अच्छे स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। जिले की अन्य तहसीलों, ब्लॉकों और ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने इस योग अभियान का हिस्सा बनकर स्वस्थ रहने का संकल्प लिया।

Also Click : Vaibhav Suryavanshi World Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज 11 गेंदों में पचास जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow