Bajpur : चीनी मिल के नेहरू पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाजपुर एसडीएम और चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक डॉक्टर अमृता शर्मा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य संयोजक कुलदीप चौधरी और उनकी पत्नी चंचल चौधरी के नेतृत्व में हुआ।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
ऊधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर स्थित सहकारी चीनी मिल के नेहरू पार्क में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एक भव्य योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस विशेष कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बाजपुर एसडीएम और चीनी मिल की प्रधान प्रबंधक डॉक्टर अमृता शर्मा ने दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का सफल संचालन मुख्य संयोजक कुलदीप चौधरी और उनकी पत्नी चंचल चौधरी के नेतृत्व में हुआ। इस मौके पर क्षेत्र के पुरुषों, महिलाओं और बच्चों ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर उत्साह के साथ योगाभ्यास किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि ने पतंजलि से प्रशिक्षण प्राप्त योग शिक्षक गुरमीत सिंह निज्जर और पवन गोयल को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बाजपुर के तहसीलदार प्रताप सिंह चौहान सहित भाजपा नेता राजेश कुमार, गौरव शर्मा, टिंकू यादव, रमेश गर्ग, मोहन पाल और ममता जैन विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में अशोक मित्तल, बलजीत कौर, बिनू सिंगला, बिम्मी विश्वकर्मा, संजय गोयल, मोहित शर्मा, अमल किशोर, नीलम बंसल, प्रदीप कौर, पंडित शिवकुमार शास्त्री, ईश्वर गुप्ता, सुनीता गुप्ता, सैली गर्ग, सतीश गर्ग, अंकुर गोयल, विकास, रिंकी कौर, जगजीत सिंह और रिया गर्ग सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।
What's Your Reaction?




