Bajpur : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी

उन्होंने ग्राम सभा जैतपुर घोसी में शिव मंदिर के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम सभा ढाकिया नंबर 3 में गुरुद्वारे के लिए 7 लाख रुपये और गुरुद्वारे से मनजीत के घर तक सीसी मार्ग निर्माण कराने की बात कही।

Jun 21, 2026 - 21:08
 0  4
Bajpur : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी
Bajpur : नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र में 25 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी

ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन

नेता प्रतिपक्ष और क्षेत्रीय विधायक यशपाल आर्य ने बाजपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न गांवों और वार्डों का दौरा कर स्थानीय लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विकास और धार्मिक स्थलों के सुंदरीकरण के लिए कुल 25 लाख रुपये से अधिक के विकास कार्यों की घोषणा की। ग्रामीणों और वार्ड वासियों ने फूल-मालाएं पहनाकर उनका जोरदार स्वागत किया और इस सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यशपाल आर्य ने ग्राम नंदरामपुर में जनसंवाद के दौरान मंदिर और गुरुद्वारे के लिए 5-5 लाख रुपये देने का ऐलान किया। इसके अलावा उन्होंने ग्राम सभा जैतपुर घोसी में शिव मंदिर के लिए 3 लाख रुपये, ग्राम सभा ढाकिया नंबर 3 में गुरुद्वारे के लिए 7 लाख रुपये और गुरुद्वारे से मनजीत के घर तक सीसी मार्ग निर्माण कराने की बात कही। शहरी क्षेत्र के वार्ड नंबर 6 मंगल बाजार में मंदिर और मार्ग निर्माण के लिए 5 लाख रुपये तथा वार्ड नंबर 7 बंगाली कॉलोनी में शिव मंदिर के लिए 2.50 लाख रुपये देने की घोषणा की।

इस अवसर पर कुंडेश्वरी मंडल अध्यक्ष राकेश लखेड़ा, गुरदयाल सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख चंद्रभान, शिव सिंह, ठाकुर श्याम नारायण, जसपाल, गुरदीप सिंह, कश्मीर सिंह, कल्याण सिंह, अनिल, हरिलाल, गोपी बिष्ट, उमा देवी, हरबंस सिंह, संदीप चतुर्वेदी, शौर्य, डॉक्टर कालू, रोहित कुमार, प्रधान महक सिंह, नवल किशोर, नौसे अली, इम्तियाज, दीपक कांडपाल, सुनील, केशव, सत्येंद्र, बबलू, रवि, रविंदर, अंकित, गुरमुख सिंह, बलिहार सिंह, सतनाम सिंह, हरविंदर सिंह, इकबाल सिंह, गुर्जर सिंह, विशाल कुमार, मेहता चौधरी, वीरेंद्र बिष्ट, कुंवर बिष्ट, महेंद्र, राहुल, प्रीतम, हरदीप सिंह, अभिषेक, वीरजोत सिंह और गौतम सरकार सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Also Click : Vaibhav Suryavanshi World Record: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास, महज 11 गेंदों में पचास जड़कर तोड़ा 20 साल पुराना रिकॉर्ड

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow