Bajpur : पति और जेठानी ने विवाहिता को पीटकर घर से निकाला, पुलिस से न्याय की गुहार
रुद्रपुर के वार्ड नंबर 17 की रहने वाली कामिनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल का विवाह करीब 5 साल पहले ग्राम नमूना, बाजपुर निवासी मुकेश के साथ किया था।
ब्यूरो चीफ : आमिर हुसैन
उधमसिंह नगर जनपद के बाजपुर में एक महिला को उसके पति और जेठानी द्वारा मारपीट कर घर से बाहर निकालने का गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़िता की मां ने बाजपुर कोतवाली में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने और मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।
रुद्रपुर के वार्ड नंबर 17 की रहने वाली कामिनी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी काजल का विवाह करीब 5 साल पहले ग्राम नमूना, बाजपुर निवासी मुकेश के साथ किया था। विवाह के बाद काजल के 5 बच्चे हुए। कुछ समय पहले जब काजल मजदूरी करने गई हुई थी, तब उसने अपने बच्चों को घर पर पति मुकेश और जेठानी भावना की देखरेख में छोड़ा था।
दोपहर के समय मुकेश ने फोन कर सूचना दी कि उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई है। जब काजल ने घर पहुंचकर जेठानी से बच्ची की मौत का कारण पूछा, तो दोनों ने सही जवाब देने के बजाय विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि इस घटना के बाद से ही दोनों उसे लगातार ताने मारते थे और उसके साथ मारपीट करते थे। प्रताड़ना की हद पार करते हुए पति और जेठानी ने एकजुट होकर काजल को बुरी तरह पीटा, उसके कपड़े छीन लिए और जान से मारने की नीयत से हमला कर उसे घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने पुलिस प्रशासन से न्याय दिलाने और दोषियों को सजा देने की गुहार लगाई है।
What's Your Reaction?




