हरदोई: हिंदू महिला ने अपनी भूमि से अवैध मजार हटाने की लगाई गुहार

प्रशासन द्वारा शीघ्र ही हस्तक्षेप कर अवैध मजार को हटाने की कार्यवाही की जाएगी। पुलिस के अनुसार एक स्थानीय युवक के बेटे ने मन्नत मांगी थी, वो ठीक हो गया ...

Dec 15, 2024 - 21:05
 0  52
हरदोई: हिंदू महिला ने अपनी भूमि से अवैध मजार हटाने की लगाई गुहार

By INA News Hardoi.

ब्लॉक टडियावां की एक महिला के निजी खेत में रातो-रांत बनाई गई अवैध मजार को हटाये न जाने से स्थानीय लोगों में आक्रोश पनप रहा है, हालांकि लोगों को इंतजार है कि प्रशासन द्वारा शीघ्र ही हस्तक्षेप कर अवैध मजार को हटाने की कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस के अनुसार एक स्थानीय युवक के बेटे ने मन्नत मांगी थी, वो ठीक हो गया जिस कारण उसने मजार के पोल की चुनाई करा दी। पुलिस का ये भी कहना है कि मजार 40 वर्ष पुरानी है, यहां जो ट्रैक्टर ट्राली ईंट लेकर निकलते हैं वे यहां दो चार ईंटें चढ़ा देते हैं, जिनसे निर्माण कराया गया, जबकि मौके पर एक ही मार्का की भारी तादात में ईंट उपलब्ध पाई गईं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मजारनुमा आकार केवल 4 वर्ष पुराना है, जबकि उस पर निर्माण दो दिन पूर्व कराया गया है।

Also Read: हरदोई: आवास के लिए भटक रहा विकलांग, प्रशासन से लगाई गुहार

पीड़िता अनामिका पत्नी स्व. राजेन्द्र पाल निवासी ग्राम परसनी थाना टड़ियावाँ का कहना है कि मेरे खेत में अवैध मजार का निर्माण कार्य कराया गया है, जबकि मैं हिन्दू धर्म से ताल्लुक रखती हूं, मेरी आस्था अपने धर्म के प्रति सच्ची व निष्ठापूर्ण है। मेरे परिवार में कई पीढ़ियों से सदैव हिंदू धर्म के अनुसार शिक्षा दीक्षा व संस्कार प्रचलित हैं।

मेरी निजी भूमि में किसी अराजत्व द्वारा इस तरहं से अवैध मजार का निर्माण कराया जाना मेरे धर्म से खिलवाड़ है। उसका कहना है कि  मेरी निजी भूमि से अवैध मजार को अति शीघ्र हटाया जाए, व जिसने भी ये अराजकता कर हमारी आस्था से खिलवाड़ किया है उसके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow