Hardoi Child Murder Case: हरदोई के लोनार क्षेत्र में लापता चार वर्षीय मासूम का शव बाग में मिलने से मचा हड़कंप, खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित

हरदोई के थाना लोनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमालपुर से दो दिन पूर्व लापता हुई चार वर्षीय बालिका का शव गांव के बाहर एक बाग से बरामद हुआ है। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में मामले की जांच जारी है।

By INA News Desk
Nov 16, 2026 - 20:39
2 Views
Hardoi Child Murder Case: हरदोई के लोनार क्षेत्र में लापता चार वर्षीय मासूम का शव बाग में मिलने से मचा हड़कंप, खुलासे के लिए पुलिस की टीमें गठित
Advertisement
Advertisement

हरदोई: जनपद के थाना लोनार क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कमालपुर से बीते दो दिनों से लापता चार वर्षीय बालिका का शव गांव के बाहर स्थित एक बाग से बरामद होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मासूम का शव मिलने की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फील्ड यूनिट की टीम घटनास्थल पर पहुंची तथा साक्ष्य संकलन की कार्रवाई शुरू की।

पुलिस से प्राप्त विवरण के अनुसार, ग्राम कमालपुर निवासी ध्यान सिंह पुत्र रामरतन ने थाना लोनार में प्रार्थना पत्र देकर अवगत कराया था कि उनकी चार वर्षीय पुत्री घर के बाहर खेलते समय अचानक लापता हो गई है और काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग सका। पीड़ित पिता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया था।

प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए बालिका की सकुशल बरामदगी के लिए अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी तथा क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के नेतृत्व में पुलिस की विशेष टीमों का गठन कर खोजबीन की जा रही थी। तलाश के इसी क्रम में गांव के बाहर बने बाग में बालिका का शव पड़ा मिला। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि घटना के शीघ्र और सटीक अनावरण के लिए पुलिस की कई टीमें सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संकलित साक्ष्यों के आधार पर दोषियों की पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Also Read : Hardoi Police Border Sealing Plan: हरदोई में बॉर्डर सीलिंग प्लान के तहत पुलिस का सघन चेकिंग अभियान, बैरियर लगाकर संदिग्ध वाहनों और सीसीटीवी कैमरों की हो रही जांच

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement