Hardoi : मिशन शक्ति फेज-5.0- महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता के लिए अभियान
पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर, जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 11
हरदोई पुलिस द्वारा मिशन शक्ति फेज-5.0 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में जनपद के सभी थानों में नई महिला बीट अधिकारियों द्वारा ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जहां महिलाओं की समस्याओं को सुना और सुलझाया जा रहा है।
पुलिस अधिकारियों द्वारा महिलाओं को विभिन्न उपयोगी हेल्पलाइन नंबर, जैसे 1090 (वुमेन पावर लाइन), 181 (महिला हेल्पलाइन), 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन), 112 (पुलिस आपातकालीन सेवा), 102 (स्वास्थ्य सेवा), 108 (एम्बुलेंस सेवा), 1930 (साइबर हेल्पलाइन), और 1098 (चाइल्ड लाइन) की जानकारी दी जा रही है।
साथ ही, आत्मरक्षा के टिप्स और कल्याणकारी योजनाओं, जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निर्भया निधि, महिला पेंशन, राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण मिशन, रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में जागरूकता फैलाई जा रही है।
पम्पलेट बांटकर और महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से कानूनी प्रावधानों की जानकारी भी दी जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा और उनके उत्थान के लिए शासन-प्रशासन को समर्पित करना है। गांव-गांव और स्कूलों में जाकर छात्राओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
Also Click : Lucknow: 10 लाख से अधिक किसानों को रबी सीजन में निःशुल्क बीज मिनीकिट देगी योगी सरकार।
What's Your Reaction?











