Hardoi : थाना सांडी में चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, सामान बरामद

पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त और अन्य ने सांडी क्षेत्र में दो बार चोरी की थी। पहली घटना में 8 सितंबर को सांडी तिराहा पर एक घर से आभूषण और न

By INA News Desk
Oct 26, 2025 - 21:12
132 Views
Hardoi : थाना सांडी में चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, सामान बरामद
Hardoi : थाना सांडी में चोरी के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, सामान बरामद
Advertisement
Advertisement

थाना सांडी पुलिस ने चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने आलोक सिंह पुत्र राजेश सिंह निवासी ग्राम ढोढपुर थाना सांडी जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया और एक अन्य अभियुक्त को पुलिस हिरासत में लिया। उनके पास से चोरी के दो कंगन (सफेद धातु), एक मोबाइल फोन और 1320 रुपये नगद बरामद हुए।

पुलिस पूछताछ में पता चला कि गिरफ्तार अभियुक्त और अन्य ने सांडी क्षेत्र में दो बार चोरी की थी। पहली घटना में 8 सितंबर को सांडी तिराहा पर एक घर से आभूषण और नगद चोरी की गई थी, जिसके खिलाफ थाना सांडी पर मुकदमा 350/24 धारा 331(2)/305(ए) बीएनएस दर्ज है। दूसरी घटना 21 अक्टूबर को ग्राम जंडैपुरवा में एक घर से मोबाइल फोन और नगद चोरी की गई थी, जिसके लिए मुकदमा 524/25 धारा 331(4)/305(ए) बीएनएस दर्ज है। बरामदगी के आधार पर इन मामलों में धारा 317(2) बीएनएस जोड़ी गई।

पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश यादव, उपनिरीक्षक संतोष कुमार प्रजापति, अरविंद कुमार, अंकुर शर्मा, हेड कांस्टेबल हरिश्याम, कांस्टेबल कुंदीप, राकेश कुमार और अनुज पांडे शामिल थे। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Also Click : Lucknow: 10 लाख से अधिक किसानों को रबी सीजन में निःशुल्क बीज मिनीकिट देगी योगी सरकार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement