Hardoi News: जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई अम्बेडकर जयंती आयोजनों के सम्बन्ध में बैठक
जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में संविधान पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर प्रभात फेरियों का आयोजन ...
By INA News Hardoi.
विवेकानंद सभागार में 14 अप्रैल अम्बेडकर जयंती से प्रारम्भ होने वाले हमारा संविधान, हमारा स्वाभिमान थीम पर आधारित कार्यक्रमों के सम्बन्ध में बैठक हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में संविधान पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जाये। जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर प्रभात फेरियों का आयोजन किया जाये।
स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व वीर शहीदों के परिवारों को सम्मानित किया जाये। शिक्षण में संवैधानिक मुद्दों पर प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाये।
Also Read: Hardoi News: 'मास्साब' बने 'मिस्टर इंडिया', घर से चला रहे विद्यालय, सिर्फ दस्तखत करने आते हैं स्कूल
ग्राम पंचायत, न्याय पंचायत, विकास खण्ड स्तर, तहसील स्तर व जिला स्तर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। अमृत सरोवरों पर संविधान पर आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाये। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सौम्या गुरूरानी, अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी व अन्य सम्बंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?











