Hardoi News: बेहटा गोकुल में मारपीट और गाली-गलौज के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार, आवेदिका संतुष्ट
थाना प्रभारी बेहटा गोकुल ने जाँच की और आवेदिका की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 161/25, धारा 191(2)/115(2)/352 बीएनएस दर्ज कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्ता..
By INA News Hardoi.
बीते मंगलवार पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र की एक महिला ने पुलिस अधीक्षक, जनपद हरदोई को प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें बताया गया कि गाँव के कुछ लोगों ने उनके पुत्र के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी बेहटा गोकुल को मौके पर जाकर समस्या का त्वरित निस्तारण करने का निर्देश दिया।
Also Click : Hardoi News: सुरसा में कूड़ा डालने और पेड़ काटने के विवाद का निपटारा, दोनों पक्षों में सुलह
थाना प्रभारी बेहटा गोकुल ने जाँच की और आवेदिका की तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 161/25, धारा 191(2)/115(2)/352 बीएनएस दर्ज कर नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार किया। आवेदिका पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। थाना प्रभारी ने आवेदिका को भविष्य में किसी भी समस्या होने पर तत्काल स्थानीय पुलिस या डायल-112 को सूचित करने की सलाह दी।
What's Your Reaction?











