Hardoi News : अहिरोर में कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तरीय किसान गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन, विधायक प्रभाष कुमार व क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने किसानों को प्रेरित किया

क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने किसान बंधुओं को नवीन कृषि नवाचार अपनाने एवं कृषि विशेषज्ञों के समन्वय से कृषि को समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि ..

By INA News Desk
Jun 9, 2025 - 02:23
53 Views
Hardoi News : अहिरोर में कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तरीय किसान गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन, विधायक प्रभाष कुमार व क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने किसानों को प्रेरित किया

By INA News Hardoi.

अन्नदाता किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत कृषि पद्धति व् नवीनतम कृषि प्रजातियों की जानकारी प्रदान कर किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने के उद्देश्य से राज्य सरकार के विभिन्न कृषि विभागों द्वारा उत्तर प्रदेश के सभी 75 जनपदों में ‘विकसित कृषि संकल्प अभियान-2025’ का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को ग्राम करीम नगर जलालपुर, अहिरोरी हरदोई मे कृषि विभाग द्वारा विकास खण्ड स्तरीय किसान गोष्ठी/प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे कृषि वैज्ञानिकों ने आधुनिक कृषि तकनीक व उन्नत पद्धति पर चर्चा तथा उप कृषि निदेशक द्वारा कार्यक्रम की रुपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर विधायक सांडी प्रभाष कुमार एवं क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र अनु मोर्चा पीके वर्मा द्वारा कृषि क्षेत्र मे प्रशंसनीय योगदान प्रदान करने वाले किसानों को प्रशस्ति पत्र तथा मृदा स्वास्थ्य कार्ड व् उन्नत बीज किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। गोष्ठी मे लाभकारी कृषि योजनाओं पर चर्चा करते हुए विधायक प्रभाष कुमार ने किसानों को कृषि क्षेत्र में समृद्धि की दिशा में प्रेरित किया।इसी क्रम मे क्षेत्रीय महामंत्री पीके वर्मा ने किसान बंधुओं को नवीन कृषि नवाचार अपनाने एवं कृषि विशेषज्ञों के समन्वय से कृषि को समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व् मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व मे प्रारम्भ विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 खेती, किसानी व् अन्नदाता किसानों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का व्यापक अभियान है।

Also Click : Hardoi News : महिला सशक्तिकरण शिविर का चतुर्थ दिवस का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

यह अभियान निश्चित रूप से कृषि एवं अन्नदाता किसानों के जीवन में उत्तरोत्तर विकास लाने में सहायक सिद्ध होगा। गोष्ठी मे प्रमुख रुप से उप कृषि निदेशक सतीश कुमार पांडेय, जिला कृषि रक्षा अधिकारी विनीत कुमार, मण्डल अध्यक्ष अनिल पाल, भाजपा पदाधिकारी, कृषि वैज्ञानिक, अन्नदाता किसान व् क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow