Hardoi News: घर के बाहर बंधी भैंस को चोरी से खोलकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार

इस संबंध में नरेश कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर मु0अ0सं0 147/25 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त कमल पुत्र...

May 18, 2025 - 19:49
 0  34
Hardoi News: घर के बाहर बंधी भैंस को चोरी से खोलकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार

By INA News Hardoi.

बीते 16 मई को नरेश कुमार पुत्र स्व0 नन्हेलाल निवासी ग्राम जमसारा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई द्वारा थाना कासिमपुर तहरीर दी गयी कि अभियुक्त कमल पुत्र शिवबालक निवासी ग्राम जमसारा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई, नरेश कुमार के घर के बाहर बंधी भैंस को चोरी से खोलकर ले जा रहा था। इस संबंध में नरेश कुमार की तहरीर के आधार पर थाना कासिमपुर पर मु0अ0सं0 147/25 धारा 303 (2)/317 (2) बीएनएस बनाम नामजद अभियुक्त कमल पुत्र शिवबालक के विरुद्ध पंजीकृत किया गया।

Also Click: Hardoi News: हरपालपुर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर इकाई का पुनर्गठन: विनय शुक्ला नगर अध्यक्ष, देवेश मिश्रा नगर मंत्री नियुक्त

विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान धारा बीएनएस की वृद्धि की गयी। थाना कासिमपुर पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से सम्बन्धित नामजद अभियुक्त कमल पुत्र शिवबालक निवासी ग्राम जमसारा थाना कासिमपुर जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow