Hardoi News: करीब 16 माह पहले चोरी गयी बाइक को बरामद कर पुलिस ने अभियुक्त को पकड़ा
बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 26.02.2024 को थाना हर्ष विहार नार्थ-ईस्ट दिल्ली पर मु0अ0सं0 58....
By INA News Hardoi.
जनपद में अपराध की रोकथाम, चोरी, लूट व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को थाना शाहाबाद पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान अभियुक्त अमन पुत्र नारद उर्फ नारायण निवासी ग्राम हसनापुर थाना शाहाबाद जनपद हरदोई को चोरी की एक मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया गया।
Also Click: Hardoi News: घर के बाहर बंधी भैंस को चोरी से खोलकर ले जाने के मामले में गिरफ्तार
बरामद मोटरसाइकिल के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 26.02.2024 को थाना हर्ष विहार नार्थ-ईस्ट दिल्ली पर मु0अ0सं0 5876/24 धारा 379 भादवि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत है। मोटरसाइकिल बरामदगी के आधार पर थाना शाहाबाद पर मु0अ0सं0 318/25 धारा 411 भादवि0 पंजीकृत किया गया। वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है।
What's Your Reaction?











