Hardoi News: CDO व SP ने विभिन्न शिकायतों को सुना, शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए

क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस विभाग से जुड़ी कई शिकायतों को सुना और फरियादियों को इनके निस्ता...

Feb 16, 2025 - 14:46
 0  40
Hardoi News: CDO व SP ने विभिन्न शिकायतों को सुना, शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए
सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील बिलग्राम पर जनसुनवाई में फरियादियों की शिकायतें सुनते सीडीओ सौम्या गुरूरानी व एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.

हरदोई: सम्पूर्ण समाधान दिवस पर शनिवार को तहसील बिलग्राम पर जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें सीडीओ सौम्या गुरूरानी व एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस विभाग, राजस्व, भूमि कब्ज़ा, आपसी झगड़ा विवाद आदि से जुड़े कई मामलों पर सुनवाई की। सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने राजस्व से जुड़ी शिकायतों को सुनने के बाद संबंधित क्षेत्र के कानूनगो को इनके निस्तारण के लिए निर्देश दिए।क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं विस्तार से रखीं। वहीं एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस विभाग से जुड़ी कई शिकायतों को सुना और फरियादियों को इनके निस्तारण हेतु आश्वासन दिया। एसपी ने संबंधित को निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान प्राप्त जनशिकायतों के समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित को आवश्यक निर्देश दिये गए।राजस्व विभाग व पुलिस विभाग को आपस में समन्वय स्थापित कर संयुक्त टीम के माध्यम से मौके पर पहुंचकर भूमि विवादों का निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। दूसरी ओर एसपी नीरज कुमार जादौन ने नेतृत्व में पुलिस लाइन्स स्थित सभागार कक्ष में जनपद के समस्त पुलिस पेंशनर के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान एसपी नीरज कुमार जादौन ने उनकी समस्याओं को सुना गया तथा संबंधित को गुणवत्तापूर्ण व समयवद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक निर्देश दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow