New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक से मची भगदड़, 18 की मौत, रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान। 

नई दिल्ली (New Delhi) में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल...

By INA News Desk
Feb 16, 2025 - 16:32
173 Views
New Delhi: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर अचानक से मची भगदड़, 18 की मौत, रेलवे ने मुआवजे का किया ऐलान। 

नई दिल्ली (New Delhi) में एक बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में 18 लोगों की जान चली गई जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

  • महाकुंभ (mahakumbh) जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर उमड़ी भक्तों की भीड़

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ (mahakumbh) चल रहा है ऐसे में रोजाना लाखों की संख्या में लोग संगम की नगरी प्रयागराज में पहुंचकर डुबकी लगा रहे हैं। रोजाना देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग ट्रेन-बसों में सफर करके महाकुंभ में पहुंच रहे हैं। वहीं शनिवार की रात 10:00 बजे अचानक से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ मच गई और इसमें कई लोगों की मौत हो गई। बताया गया कि 13 और 14 प्लेटफार्म पर अचानक से भारी संख्या में यात्री पहुंच गए जिसमें ज्यादातर लोग प्रयागराज जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर मौजूद थे। जैसे ही ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंचती है वैसे ही भगदड़ मच जाती है और इस भगदड़ में 18 लोगों की मौत हो जाती है।

  • मरने वालों की हुई पहचान

रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ में सबसे ज्यादा महिलाएं शामिल है। इस घटना में करने वाले 9 लोग बिहार के है, दिल्ली के आठ लोग और एक हरियाणा का है। इस घटना में कुछ लोग घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना में जान गवाने वाले लोगों के नाम भी सामने आए हैं।

पिंकी देवी (41 वर्ष) पत्नी उपेन्द्र शर्मा निवासी संगम विहार, दिल्ली

शीला देवी (50 वर्ष) पत्नी उमेश गिरी निवासी सरिता विहार, दिल्ली

व्योम (25 वर्ष) पुत्र धर्मवीर निवासी बवाना, दिल्ली

मनोज (47 वर्ष) पुत्र पंचदेव कुशवाह निवासी नांगलोई, दिल्ली

पूनम (34 वर्ष) पत्नी वीरेंद्र सिंह निवासी महावीर एन्क्लेव, दिल्ली

ममता झा (40 वर्ष) पत्नी विपिन झा निवासी नांगलोई, दिल्ली

रिया सिंह (7 वर्ष) पुत्री ओपिल सिंह निवासी सागरपुर, दिल्ली

बेबी कुमारी (24 वर्ष) पुत्री प्रभु साह निवासी बिजवासन, दिल्ली

संगीता मलिक (34 वर्ष) पत्नी मोहित मलिक निवासी

पूजा कुमार (8 वर्ष) पुत्री राज कुमार मांझी निवासी

आहा देवी (79 वर्ष) पत्नी रविन्दी नाथ निवासी बक्सर, बिहार

पूनम देवी (40 वर्ष) पत्नी मेघनाथ निवासी सारण, बिहार

ललिता देवी (35 वर्ष) पत्नी संतोष निवासी परना, बिहार

सुरुचि पुत्री (11 वर्ष) मनोज शाह निवासी मुजफ्फरपुर, बिहार

कृष्णा देवी (40 वर्ष) पत्नी विजय शाह निवासी समस्तीपुर, बिहार

विजय साह (15 वर्ष) पुत्र राम सरूप साह निवासी समस्तीपुर, बिहार

नीरज (12 वर्ष) पुत्र इंद्रजीत पासवान निवासी वैशाली

शांति देवी (40 वर्ष) पत्नी राज कुमार मांझी निवासी

Also Read- Hardoi News: हर्ष फायरिंग में युवक को गोली लगी, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर, पुलिस जांच में जुटी

  • रेलवे ने मुआवजे का ऐलान किया

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची भगदड़ के बाद रेल मंत्री के द्वारा मुआवजे का ऐलान कर दिया गया। जिसमें करने वालों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, गंभीर रूप से घायल होने वाले लोगों को ढाई लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा, मामूली रूप से घायल हुए लोगों को 1 लाख का मुआवजा दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow