Crime News: ऑटो चालक ने पूर्व विधायक को मारा थप्पड़, कुछ देर बात हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार। 

कर्नाटक (Karnataka) में एक पूर्व विधायक (vidhayak) को एक ऑटो चालक (auto driver) ने थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद पूर्व विधायक की मौत ...

By INA News Desk
Feb 16, 2025 - 16:39
214 Views
Crime News: ऑटो चालक ने पूर्व विधायक को मारा थप्पड़, कुछ देर बात हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार। 

कर्नाटक (Karnataka) में एक पूर्व विधायक (vidhayak) को एक ऑटो चालक ने थप्पड़ मार दिया। कुछ देर बाद पूर्व विधायक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार के लोगों में हड़कंप मच गया, तो वहीं आरोपी ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

  • विधायक (vidhayak) और ऑटो चालक में हुआ था झगड़ा

कर्नाटक के बेलगावी से हैरान परेशान कर देने वाला एक मामला सामने आया है। यहां एक ऑटो चालक ने पूर्व विधायक को थप्पड़ मार दिया जिसकी कुछ देर बाद उनकी मौत हो गई। मामले को लेकर बताया गया है कि गोवा के पूर्व विधायक (vidhayak) लावू मामलेदार 69 वर्षीय का बेलगावी इलाके में एक ऑटो ड्राइवर से झगड़ा हो गया। झगड़ा इस कदर बड़ा की ऑटो चालक ने पूर्व विधायक को थप्पड़ मार दिया। झगड़े के बाद जब पूर्व विधायक अपने होटल में दाखिल हो रहे थे, तब अचानक वे बेसुध होकर गिर गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में ले जाएंगे जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

Also Read- CRIME News: भाई ने बहन और भांजी को उतारा मौत के घाट, प्रॉपर्टी को लेकर उठाया कदम

  • कार से ऑटो टच हो जाने पर हुआ झगड़ा

पूर्व विधायक (vidhayak) और ऑटो चालक के बीच झगड़े की वजह सामने आई। जिसमें पता चला घटना खड़ेबाजार के श्रीनिवास लॉज के पास हुई। लावू मामलेदार की कार से एक ऑटो टच हो गया। मामला इस कदर बड़ा की ऑटो चालक ने पूर्व विधायक को थप्पड़ मार दिया। फिर मामले को शांत कराया गया। जैसे ही पूर्व विधायक अपनी लाज में दाखिल हुए वैसे ही उनकी गिरकर मौत हो गई। इस घटना के मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि मामलेदार एक होटल में सीढ़ियों के पास अचानक गिर गए। इसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बारे में उनके परिवार के लोगों को जानकारी दे दी गई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement