MP News: घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, अचानक हुआ कुछ ऐसा रोने लगे सभी लोग।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शादी समारोह में कुछ ऐसा हो गया कि अचानक से सभी लोग रोने लगे। खुशियों वाला माहौल अचानक...

Feb 16, 2025 - 16:45
46 Views
MP News: घोड़ी पर सवार होकर दुल्हन को लेने पहुंचा दूल्हा, अचानक हुआ कुछ ऐसा रोने लगे सभी लोग।

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में शादी समारोह में कुछ ऐसा हो गया कि अचानक से सभी लोग रोने लगे। खुशियों वाला माहौल अचानक से मातम में तब्दील हो गया।

  • दुल्हन को लेने मंडप में पहुंचा था दूल्हा

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के श्योपुर में शादी समारोह के दौरान एक चोंका देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने के लिए मंडप में पहुंचा ही था वैसे ही अचानक से वह नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद सभी की आंखों में आंसू छलक आए। मामले को लेकर बताया गया कि  अपनी दुल्हन को लेने के लिए दूल्हा बड़े ही हर्षउल्लास के साथ अपने घर से बारातियों के साथ में निकला। ऐसे ही बारात मंडप में पहुंची वैसे ही दूल्हा घोड़े से उतरकर डांस करने लगा। कुछ देर बाद फिर से दूल्हा घोड़े पर सवार हो गया। जैसे ही घोड़े पर सवार दूल्हा मंडप की तरफ बाद तब अचानक से दूल्हे की तबीयत बिगड़ी और वह घोड़े से नीचे गिर गया। तुरंत अस्पताल में ले जाएगा जहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से लड़की और लड़का पक्ष के दोनों लोगों का रो-रो कर बुरा हाल देखने को मिला।

Also Read- Crime News: ऑटो चालक ने पूर्व विधायक को मारा थप्पड़, कुछ देर बात हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार।

  • विदिशा में भी लकड़ी की डांस के दौरान हुई मौत

ऐसे ही एक घटना हाल ही में मध्य प्रदेश के विदिशा से भी सामने आई थी। जहां एक लड़की शादी समारोह में डांस कर रही थी तभी अचानक से वह जमीन पर गिर जाती है जब तक उसकी अस्पताल ले जाया जाता है तब तक उसकी मौत हो जाती है। बताया जाता है की लड़की लगातार डेढ़ मिनट से डांस कर रही थी।

हालांकि, इस घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए पुलिस और स्वास्थ्य विशेषज्ञों द्वारा पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच की जाएगी। कई बार डांस या अन्य शारीरिक गतिविधियाँ शरीर पर अतिरिक्त दबाव डाल सकती हैं, खासकर अगर पहले से कोई स्वास्थ्य समस्या हो।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow