MP News: लड़की होने पर ससुराल वालों ने बहु को घर से मारपीट कर निकाला बाहर, मासूम के साथ भटकती रही मां। 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने इसलिए घर से बाहर निकाल दिया कि उसने बेटी को जन्म दिया था। इस मामले में ...

Feb 4, 2025 - 11:17
55 Views
MP News: लड़की होने पर ससुराल वालों ने बहु को घर से मारपीट कर निकाला बाहर, मासूम के साथ भटकती रही मां। 

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में एक महिला को लड़की हुई तो उसके ससुराल वालों ने उसको घर से मारपीट कर बाहर निकाल दिया। जिसके बाद मासूम बेटी के साथ में मां 8 दिन तक इधर से उधर भटकती रही।

  • 8 दिन की बेटी के साथ एसपी के पास पहुंची मां

मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर जिले में एक महिला को उसके ससुराल वालों ने इसलिए घर से बाहर निकाल दिया कि उसने बेटी को जन्म दिया था। इस मामले में पीड़ित मां ने एसपी कार्यालय पहुंचकर अधिकारी से मदद की गुहार लगाने का काम किया। 8 दिन की बेटी को गोद में की बच्ची की नातिन ने जानकारी देते हुए बताया कि उसकी बेटी ने 8 दिन पहले एक बेटी को जन्म दिया था। जिसके बारे में उसके ससुराल वालों को पता चला तो वह लोग अस्पताल से चले गए। उसके बाद 1 तारीख को जब छुट्टी कर कर मेरी बेटी अपनी मासूम बेटी को लेकर ससुराल पहुंची है तो उन्होंने घर से बाहर निकाल दिया और उसके साथ मारपीट की। जब से हमारी बेटी इधर से उधर भटक रही है।

Also Read- Crime News: पैसे फेंककर देने के विवाद में एक युवक की हत्या, इलाके में फैली सनसनी।

  • ससुराल वालों ने आधी रात को निकाला घर से बाहर

महिला को घर से बाहर निकालने के बाद वह देर रात बस स्टैंड पर पहुंची, जहां सोनू प्रजापति नामक ऑटो चालक ने उसकी मदद की। महिला की हालत देखकर सोनू ने रात 2 बजे के आसपास उसे राहतगढ़ बस स्टैंड पर ठहरने की व्यवस्था की और सुबह होते ही उसे पुलिस अधीक्षक कार्यालय (एसपी ऑफिस) पहुंचाया, ताकि वह न्याय की गुहार लगा सके। सोनू की मदद से महिला और उसकी मां को एक सुरक्षित स्थान मिला, और उन्होंने पुलिस से न्याय की उम्मीद जताई। महिला ने बताया कि उसकी ससुराल वालों ने उसके साथ में बहुत मारपीट की और फिर बाद में कह दिया कि घर के दरवाजे हमेशा के लिए बंद हो गए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow