Madhya Pradesh News: नशे की गिरफ्त में बैतूल फिर पकड़ी अफीम की खेती- धसेड़ में एक एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार। 

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैतूल (Betul) पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार (illegal business) के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारणी ....

Feb 19, 2025 - 16:29
47 Views
Madhya Pradesh News: नशे की गिरफ्त में बैतूल फिर पकड़ी अफीम की खेती- धसेड़ में एक एकड़ में हो रही थी अफीम की खेती, आरोपी गिरफ्तार। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल में लगातार अवैध नशे के तार सामने आ रहे है अभी कुछ दिन पूर्व हुई एक कार्यवाही से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी जब रानीपुर थाना क्षेत्र के सक्कड़वाड़ा गांव में अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ था। यह मामला लोग भूले नहीं थे कि सारणी थाना क्षेत्र के एक गांव में  फिर से अफीम की खेती का मामला सामने आया है। यहां भी एक एकड़ खेत में अफीम की अवैध रूप से खेती की जा रही थी। तीन थाना क्षेत्रों की पुलिस ने यहां संयुक्त कार्रवाई कर अफीम के पौधे जब्त किए हैं। वहीं एक आरोपी को हिरासत में लिया है।

पुलिस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बैतूल पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सारणी के ग्राम धसेड़ में बड़ी कार्रवाई करते हुए 1 एकड़ भूमि में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एक खेत में बड़े पैमाने पर अफीम की अवैध फसल पाई गई। जिसमें पोस्ता, डोडा (फल सहित) और फूल लगे हुए पौधे पाए गए। कुछ पौधे प्रारंभिक अवस्था में थे, जिनमें फल-फूल आने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी थी।

Also Read- MP News: डंपर ने पिकअप में मारी टक्कर, 7 की मौत, शादी समारोह से लौट रहा था परिवार।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि इस अवैध खेती की बुवाई और देखभाल में प्रियांशु चक्रवान समेत कुछ अन्य लोग शामिल थे। पुलिस टीम द्वारा आसपास के क्षेत्रों में भी सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है ताकि इस नेटवर्क से जुड़े अन्य संभावित स्थानों और व्यक्तियों का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रियांशु चक्रवान को हिरासत में लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन जारी है। एक एकड़ में फैली अफीम की अवैध फसल विधिवत जब्त कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई के दौरान मौके पर थाना सारणी, रानीपुर और मुलताई की पुलिस टीमें उपस्थित रहीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow