Madhya Pradesh News: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही- 2.7 लाख से अधिक कीमत की सागौन ज़ब्त। 

बैतूल (betul) के पश्चिम वन मंडल में बड़ी कार्यवाही गई आपको बता दें कि साओलीगढ़ रेंज (Saoligarh Range) के भुर्भुर गांव में अवैध फर्नीचर निर्माण की...

By INA News Desk
Feb 18, 2025 - 12:38
80 Views
Madhya Pradesh News: वन विभाग की बड़ी कार्यवाही- 2.7 लाख से अधिक कीमत की सागौन ज़ब्त। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

Madhya Pradesh News: मध्यप्रदेश के बैतूल के पश्चिम वन मंडल में बड़ी कार्यवाही गई आपको बता दें कि साओलीगढ़ रेंज के भुर्भुर गांव में अवैध फर्नीचर निर्माण की सूचना पर वन विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की। मुख्य वन संरक्षक (CF) बासु कन्नौजिया एवं प ० बैतूल वन मंडल वनमंडलाधिकारी (DFO) वरुण यादव के मार्गदर्शन में गठित टीम ने छापेमारी कर 2 क्यूबिक मीटर (CMT) से अधिक सागौन की लकड़ी जब्त की, जिनकी कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये से अधिक है। वन विभाग ने 8 सागौन के लट्ठे और 48 चिरान (कुल 56 नग) जब्त किए, साथ ही 2 कटर मशीनें भी बरामद की गईं।  

Also Read- Viral News: भाई की हुई मौत भाभी का उजड़ा सुहाग, ननद बनाती रही रील।

वन विभाग ने आरोपी मुन्‍नालाल, सहबलाल, कुंदन और सुंदरलाल से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपने अपराध को स्वीकार किया। पूछताछ और जांच के आधार पर वन अमले ने उन पेड़ों की पहचान भी कर ली, जिन्हें काटा गया था। वन विभाग द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर जब्ती सूची जारी कर दी गई है। यह कार्रवाई क्षेत्र में अवैध कटाई और लकड़ी तस्करी में संलिप्त लोगों के विरुद्ध एक कड़ा संदेश है। पश्चिम बैतूल वनमंडल अवैध कटाई और तस्करी के विरुद्ध सतत निगरानी रखे हुए है और भविष्य में भी इस तरह की गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। इस कार्रवाई का नेतृत्व साओलीगढ़ के रेंजर इंचार्ज, अक्षत जैन (IFS) एवं उनकी टीम ने किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement