भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था: मुलताई सीएचसी में मुर्दों की दुर्दशा, डॉक्टरों की कमी से पोस्टमार्टम के लिए भटक रहे परिजन। 

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में वैसे तो 5 बीजेपी विधायक एक सांसद जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री है वहीं एक विधायक जो भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष...

By INA News Desk
Jul 11, 2025 - 16:56
60 Views
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था: मुलताई सीएचसी में मुर्दों की दुर्दशा, डॉक्टरों की कमी से पोस्टमार्टम के लिए भटक रहे परिजन। 
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले में दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्था: मुलताई सीएचसी में मुर्दों की दुर्दशा, डॉक्टरों की कमी से पोस्टमार्टम के लिए भटक रहे परिजन। 

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में वैसे तो 5 बीजेपी विधायक एक सांसद जो कि केंद्रीय राज्य मंत्री है वहीं एक विधायक जो भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष है उन्ही के जिले में स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जिले वासियों में भारी नाराजगी है आपको बता दें कि जिले के  मुलताई  में सीएचसी के एक मात्र डॉक्टर होने से मरीजों सहित परिजनों कों भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसकी बानगी आज देखने कों मिली जब शास्त्री वार्ड निवासी राजेश देखमुख की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो जाने पर पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी लाया गया।

जहाँ पदस्थ एक मात्र डॉ गजेंद्र मीणा प्रशासकीय कार्य से बैतूल गए हुए थे, जिससे मृतक के परिजन और पुलिस कर्मी परेशान होते रहे।

जिसके बाद अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजीव कहार से शिकायत की गई तो प्रभात पट्टन से डॉक्टर को पोस्टमार्टम के लिए मुलताई बुलाया गया।

आपको बता दे कि बैतूल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का है ग्रह जिला जहाँ से सांसद डी डी उइके केंद्रीय राज्य मंत्री है साथ ही जिले के पांचो विधायक भाजपा के होने के बाद भी जिले भर में बदहाल स्वास्थ्य सुविधाओ में सुधार देखने को नहीं मिल रहा है।

Also Read- जिले में यूरिया की किल्लत: चिचोली ब्लॉक में गहराया खाद संकट, खाद लेने के लिए किसानों की लगी लंबी भीड़।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement