जिले में यूरिया की किल्लत: चिचोली ब्लॉक में गहराया खाद संकट, खाद लेने के लिए किसानों की लगी लंबी भीड़। 

MP News: मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में यूरिया की किल्लत लगातार बनी हुई है बता दें कि जिले की चिचोली ब्लॉक में एकमात्र गोंडवाना विपणन संस्था से पुलिस सुरक्षा के बीच....

Jul 11, 2025 - 16:24
69 Views
जिले में यूरिया की किल्लत: चिचोली ब्लॉक में गहराया खाद संकट, खाद लेने के लिए किसानों की लगी लंबी भीड़। 
खाद लेने के लिए किसानों की लगी लंबी लाईन। 

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में यूरिया की किल्लत लगातार बनी हुई है बता दें कि जिले की चिचोली ब्लॉक में एकमात्र गोंडवाना विपणन संस्था से पुलिस सुरक्षा के बीच किसानों को यूरिया डीएपी का वितरण किया गया! डबल लाक और आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था में खाद नहीं होने के चलते गोंडवाना विपणन समिति पर क्षेत्र के किसान बड़ी संख्या में पहुंचे! यहां पर चिचोली पुलिस की मौजूदगी में गोंडवाना विपणन समिति के प्रबंधक एम आर विश्वकर्मा ने खाद का वितरण करवाया!

खाद लेने के लिए सुबह 5 से लाइन में लग रहे किसान :-

चिचोली नगर मुख्यालय पर शुक्रवार को भी खाद का संकट नजर आया हालत यह थे कि, किसान सुबह 5:00 बजे से ही गोंडवाना विपणन समिति के सामने खाद लेने के लिए लाइन में खड़े नजर आए! चिचोली के अन्य दो केंद्रो पर खाद नहीं मिलने से गोंडवाना विपणन समिति पर किसानो की भीड़ नजर आई!

निजी दुकानो मे खाद का ब्लैकमेलिंग का खेल-

लंबे समय से चिचोली नगर मुख्यालय पर यूरिया खाद का संकट बरकरार है! बीते गुरुवार को जनसंपर्क विभाग द्वारा दी गई सूचना में बताया गया था कि, डबल लाक ,सहकारी संस्थाओ और निजी दुकानों से किसान यूरिया प्राप्त कर सकते हैं! लेकिन चिचोली में दो सहकारी संस्थाओं में यूरिया उपलब्ध नहीं होने की स्थिति मौजूद रही! वहीं प्राइवेट दुकानों पर किसानो की स्थिति निरंक नजर आई! ब्लैकमेलिंग के चलते किसान प्राइवेट दुकानों पर जाने से कतरा रहे हैं! ब्लॉक के किसानों का आरोप है कि चिचोली नगरीय क्षेत्र की प्राइवेट दुकानों पर दुकानदार 400 से लगाकर ₹500 के बीच यूरिया बेच रहे हैं! एवं यूरिया की बोरी के साथ अन्य खाद भी जबरदस्ती किसानों को लेना पड़ता है! किसानों ने चिचोली के निजी दुकानो मे भी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में खाद वितरण करवाने की मांग की है! गौरतलब है कि, चिचोली में यूरिया संकट के बीच निजी दुकानदार यूरिया की जमकर ब्लैकमेलिंग कर रहे हैं। जिसके चलते समूचे बैतूल जिले में चिचोली ब्लैकमेलिंग के मामले मे हॉटस्पॉट बना नजर आ रहा है!

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow