मध्यप्रदेश वन राज्य निगम के डिप्टी दुर्गेश मालवीय का कारनामा: जंगल की जमीन और पानी पर कब्जा, अवैध रेत-गिट्टी का डंप। 

मध्यप्रदेश वन राज्य निगम के जंगलो का कोई माई बाप ही नही है कारण लगातार खबरें प्रकाशित करने के बाद भी कोई कार्यवाही न होना निगम की....

By INA News Desk
Jul 2, 2025 - 14:03
64 Views
मध्यप्रदेश वन राज्य निगम के डिप्टी दुर्गेश मालवीय का कारनामा: जंगल की जमीन और पानी पर कब्जा, अवैध रेत-गिट्टी का डंप। 
Advertisement
Advertisement

रिपोर्ट- शशांक सोनकपुरिया, बैतूल मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश वन राज्य निगम के जंगलो का कोई माई बाप ही नही है कारण लगातार खबरें प्रकाशित करने के बाद भी कोई कार्यवाही न होना निगम की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा कर रहा है निगम की रामपुर भतोड़ी परियोजना मंडल में पदस्थ डिप्टी के कारनामो की एक लंबी फेहरिस्त बनाई जा सकती है इतने मामले इनके क्षेत्र में है बता दें कि ये वही डिप्टी दुर्गेश मालवीय का मामला है जो रामपुर परिक्षेत्र में 12 साल से जमकर बैठे है और शासन के पैसों की मलाई हड़पने में लगे हुए है।

ताज्जुब की बात यह है कि निगम में जितने भी अधिकारी अब रहे है उनके द्वारा भी कभी रामपुर परिक्षेत्र में जाकर देखना भी उचित नही समझा जिसका पूरा फायदा डिप्टी दुर्गेश मालवीय उठा रहे है ताजा मामला बैतूल मण्डल की रामपुर रेंज से सामने आया है जहाँ पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार द्वारा जंगल का जमकर दोहन डिप्टी की सांठ गांठ से किया है ठेकेदार द्वारा  बिना अनुमति जंगल के नाले से ही पानी लेकर रोड का काम कर दिया गया वही जगह जगह जंगल क्षेत्र में रोड किनारे खंतियाँ भी खोद दी गई है और मुरम निकालकर सड़क के काम मे ले ली गई है।

वहीं बीच जंगल मे अवैध रूप से गिट्टी और मुरम का भंडारण भी ठेकेदार द्वारा किया गया है अनुमति की जानकारी मांगने पर ठेकेदार द्वारा डिप्टी द्वारा काम की अनुमति दी जाना बताया जाता है अब इस पूरे मामले के सामने आने के बाद सवाल यह उठ रहा है कि जंगल मे अवैध खनिज भण्डारण अनुमति डिप्टी द्वारा कैसे दे दी गई इतनी बड़ी सड़क काम करके ठेकेदार निकल गया और विभागीय जिम्मदारों को इसकी भनक भी नही लग पाई ये तो एक सफेद झूठ लग रहा है खैर अब देखना यह होगा कि अब नवागत संभागीय प्रबंधक द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर जांच करवाई जाएगी या एसडीओ से सांठ गांठ से इस मामले को दबाकर डिप्टी को भृष्टाचार करने की खुली छूट दे दी जाएगी। 
आरजीएम आलोक पाठक से उनका पक्ष जानने के लिए कॉल पर बात हुई तो उनका कहना है कि आपके द्वारा मामला संज्ञान में लाया है तत्काल मामले की जांच के लिए जिम्मदारों को निर्देशित किया जाएगा और कार्यवाही की जाएगी। 

Also Read- MP News: बैतूल वन परियोजना में डिप्टी रेंजर की करतूत: अतिक्रमणकारियों को संरक्षण, हजारों पेड़ों की अवैध कटाई, जंगल में खेती की जमीन तैयार।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement