Hardoi News : बालाजी झंडा यात्रा में उमड़े श्रद्धालु, सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथों में झंडे लेकर डीजे की धुन पर नृत्य किया
हरदोई के कछौना में ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को वार्षिक बालाजी झंडा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से श्री बालाजी सेवा..
रिपोर्ट : मुकेश सिंह
By INA News Hardoi.
हरदोई के कछौना में ज्येष्ठ माह के आखिरी मंगलवार को वार्षिक बालाजी झंडा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर स्थित दुर्गा मंदिर से श्री बालाजी सेवा समिति बालामऊ द्वारा शुरू की गई। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने हाथों में झंडे लेकर डीजे की धुन पर नृत्य किया। यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए कोतवाली के पास लंगड़ेदास बाबा कुटी पर समाप्त हुई। यात्रा में राम दरबार, हनुमान, माता दुर्गा, काली माता, ब्रह्मा, विष्णु, शंकर और पार्वती की सजीव झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं।
Also Click : Hardoi News : संडीला में भव्य भंडारे का आयोजन, बालाजी हनुमान के नाम पर 18 वर्षों से लगातार जारी परंपरा
नगर में कई स्थानों पर प्रसाद वितरण के स्टॉल लगाए गए। कुसी नाथ मंदिर के ओम कार्ड घर के संचालक ने पर्यावरण संरक्षण की पहल करते हुए प्लास्टिक के बजाय स्टील के गिलासों में रस, नींबू सहित विभिन्न प्रकार के शरबत का वितरण किया।
यात्रा में नगर पंचायत अध्यक्ष राधा रमण उर्फ पंकज शुक्ल विधायक पुत्र अरिजीत वर्मा व्यापार मंडल अध्यक्ष अचल अग्रवाल आचार्य राम शंकर शुक्ल वरिष्ठ पत्रकार मनोज तिवारी क्रांतिवीर सिंह अनूप सिंह विनय शुक्ल सोनू पाठक आनंद पांडे सूरज श्रीबालाजी सेवा समिति अध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव अनुराग, राहुल, राज, तुषार, हर्ष, विशाल, तुषार कश्यप, विजय, मोनू, शिवम, सिद्धार्थ, रमन, अंकित, मुकुल, विमल, पिंटू, अरुण, कपिल भारती, तरुण दीक्षित, संदीप, प्रदीप, दुर्गेश एवं कमेटी सदस्य सहित सैकड़ों भक्त शामिल हुए। सुरक्षा व्यवस्था के लिए बघौली क्षेत्राधिकारी प्रवीण कुमार यादव के नेतृत्व में कई थानों की पुलिस तैनात रही।
What's Your Reaction?











