Hardoi News : संडीला में भव्य भंडारे का आयोजन, बालाजी हनुमान के नाम पर 18 वर्षों से लगातार जारी परंपरा

भंडारे की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे वैदिक रीति से हवन, पूजा-पाठ, कन्या पूजन के साथ हुई। कन्याओं को इच्छानुसार प्रसाद और मुद्रा देकर सम्मानित किया गया। रात्रि 11:00 बजे तक यह से...

Jun 12, 2025 - 00:07
 0  77
Hardoi News : संडीला में भव्य भंडारे का आयोजन, बालाजी हनुमान के नाम पर 18 वर्षों से लगातार जारी परंपरा

रिपोर्ट - मुकेश सिंह

By INA News Hardoi.

हरदोई जिले की तहसील संडीला में ज्येष्ठ माह के अंतिम बड़े मंगल के पावन अवसर पर एक दिव्य व भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। यह भंडारा हर वर्ष परंपरागत रूप से लखनऊ रोड स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के सामने आयोजित किया जाता है और बीते 18 वर्षों से निरंतर जारी है।भंडारे की शुरुआत प्रभु श्री बालाजी हनुमान जी के नाम पर हुई थी। आरंभ में दो कुंतल आटे से प्रारंभ हुआ यह आयोजन, आज किसी सीमाओं में नहीं बंधा है। इस वर्ष भी भंडारे में विशेष पूड़ी, खीर, बच्चों के लिए रूहअफ़ज़ा शरबत, शक्कर-बर्फ गोला, आम पन्ना सहित आलू, परवल, मटर व सीताफल से बनी सब्ज़ियाँ परोसी गईं।

Also Click : Hardoi Special: हरदोई में 'वन डे वन प्रॉब्लम' के जरिये एसपी नीरज कुमार जादौन की अगुवाई में जनता की मित्र बनी हरदोई पुलिस, सुलह-समझौते से सुलझ रहे छोटे-बड़े विवाद

भंडारे की शुरुआत प्रातः 11:00 बजे वैदिक रीति से हवन, पूजा-पाठ, कन्या पूजन के साथ हुई। कन्याओं को इच्छानुसार प्रसाद और मुद्रा देकर सम्मानित किया गया। रात्रि 11:00 बजे तक यह सेवा निरंतर चलती रही। प्रसाद ग्रहण करने वालों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था भी की गई थी। वैसे तो संडीला नगर में कई स्थानों पर भंडारे आयोजित होते हैं, जो प्रायः शाम 5 से 6 बजे तक समाप्त हो जाते हैं, लेकिन यह भंडारा अपने दिव्यता और निरंतरता के कारण लोगों के बीच विशेष स्थान रखता है।व्यस्त दिनचर्या और दुकानदारी से समय निकालकर लोग इस प्रसाद को ग्रहण करने विशेष रूप से आते हैं। इस आयोजन को जगत द्विवेदी, मनोज द्विवेदी 'मनु'एवं एडवोकेट राजेंद्र गुप्ता उर्फ रानू  व विशेष सहयोगियों के साथ आयोजित किया जाता है। स्थानीय लोग इसे बालाजी कृपा का परिणाम मानते हैं और इसके आगे भी इसी श्रद्धा से चलने की कामना करते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow