Hardoi News: हरदोई में मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद सुलझा, पुलिस की मध्यस्थता से पीड़ित को मिला भुगतान
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का त्वरित संज्ञान लिया और मल्लावां थाना प्रभारी को प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने...
By INA News Hardoi.
हरदोई : मल्लावां थाना क्षेत्र के एक पीड़ित ने दिन 11 जून 2025 को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र सौंपा। पीड़ित ने शिकायत की कि उनके गाँव के ही एक व्यक्ति ने उनकी मजदूरी के रुपये देने से इनकार कर दिया।
पुलिस अधीक्षक ने इस मामले का त्वरित संज्ञान लिया और मल्लावां थाना प्रभारी को प्राथमिकता के आधार पर मौके पर जाकर समस्या का निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुँचकर जाँच की, जिसमें पता चला कि दोनों पक्षों के बीच रुपये के लेन-देन को लेकर विवाद था।
Also Click : Hardoi News: हरदोई में पारिवारिक विवाद का आपसी सहमति से समाधान, पुलिस की मध्यस्थता से पीड़िता को मिला न्याय
थाना प्रभारी ने दोनों पक्षों की काउंसलिंग की, जिसके बाद आपसी सहमति से सुलह-समझौता हो गया। पीड़ित को उनकी मजदूरी के रुपये वापस दिलाए गए। पीड़ित ने विपक्षी के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई न करने की सहमति दी।
मल्लावां थाना प्रभारी ने पीड़ित को आश्वस्त किया कि भविष्य में किसी भी समस्या के उत्पन्न होने पर वे तुरंत स्थानीय पुलिस या डायल-112 पर संपर्क कर सकते हैं।
What's Your Reaction?











