Hardoi News : फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया

हरदोई के पाली क्षेत्र से आ रही शिकायतें जिसमें कुछ पुलिसकर्मी मेडिकल स्टोर पर जाकर डराने धमकाने का कार्य कर रहे थे, उनकी शिकायत भी एसपी नीरज कुमा......

Jun 12, 2025 - 23:53
 0  31
Hardoi News : फार्मासिस्ट एसोसिएशन ने अपनी समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया

रिपोर्ट : (अम्बरीष कुमार सक्सेना)

By INA News Hardoi.

हरदोई: अखिल भारतीय फार्मासिस्ट एसोसिएशन हरदोई कार्यकारिणी द्वारा प्रदेश उपाध्यक्ष अमित तिवारी की अध्यक्षता में आज स्वास्थ्य मंत्री को सम्बोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से दिया गया। जिसमें फार्मासिस्ट हित में शेड्यूल K को खत्म करने एवं होल सेल लाइसेंस पर फार्मासिस्ट की अनिवार्यता तथा स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर फार्मासिस्ट भर्ती, फार्मेसी काउंसिल के चुनाव को ऑनलाइन करने की मांग रखी है।

Also Click : Lucknow News : मथुरा और कानपुर में बनेंगे एकीकृत सरकारी कार्यालय, ब्रज क्षेत्र में 36 वनों के इको रेस्टोरेशन, कृष्णकालीन पौधों के रोपण और संरक्षण के निर्देश

इसी क्रम में हरदोई के पाली क्षेत्र से आ रही शिकायतें जिसमें कुछ पुलिसकर्मी मेडिकल स्टोर पर जाकर डराने धमकाने का कार्य कर रहे थे, उनकी शिकायत भी एसपी नीरज कुमार जादौन से की गई। त्वरित कार्यवाही की मांग की गई। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष सुहैल अली, एवं सोमेश मिश्रा, जितेंद्र शुक्ल, वारिस अली, केशव द्विवेदी, अमित राठौर, ईशान हुसैन, अनूप आभा, इंद्रजीत विश्वास, ऋषभ मिश्रा आदि साथी उपस्थिति रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow