Hardoi News: चोरी के मामले में 6 को पुलिस ने पकड़ा, सामान बरामद

थाना टडियावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित रिन्कू पुत्र पारस निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई, रजनीश पुत्र परशू निवासी ग्राम गोपालपुर ....

By INA News Desk
Nov 8, 2024 - 23:45
65 Views
Hardoi News: चोरी के मामले में 6 को पुलिस ने पकड़ा, सामान बरामद
Advertisement
Advertisement

Hardoi News INA.
बीते 14 अक्टूबर रमेश कुमार प्रधानाचार्य प्राथमिक विद्यालय गुरसण्डा विकास खण्ड टडियावां, हरदोई द्वारा थाना टडियावां पर तहरीर दी कि अज्ञात चोरों द्वारा प्राथमिक विद्यालय गुरसण्डा विकास खण्ड टडियावां जनपद हरदोई से इन्वर्टर व 02 बैटरी चोरी कर लिये गये हैं। वहीं बीते गुरुवार सुनिल कुमार पुत्र सूरजप्रसाद निवासी ग्राम भौता कमालपुर थाना टडियावां द्वारा थाना टडियावां पर तहरीर दी गयी थी कि ग्राम सभा भौता कमालपुर स्थित मिनी सचिवालय से अज्ञात चोरों द्वारा एक बैटरी, इन्वर्टर व माउस चोरी कर लिया है।

Also Read: Hardoi News: एसपी के आदेश पर 5 पुलिसकर्मियों का तबादला

थाना टडियावां पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग से संबंधित रिन्कू पुत्र पारस निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई, रजनीश पुत्र परशू निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई, अजय प्रताप पुत्र दुलारे निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई, विकास पुत्र स्व रामशंकर निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई, मोनू पुत्र मनोहर निवासी ग्राम गोपालपुर थाना टडियावाँ जनपद हरदोई व गोलू पुत्र सत्येन्द्र निवासी साखिन थाना टडियावाँ जनपद को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों की निशादेही पर दो बैटरी व एक इन्वर्टर बरामद किया गया। अभियुक्तों से पूछताछ करने पर ज्ञात हुआ कि दिनांक 14.10.2024 को उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा प्राथमिक विद्यालय गुरसण्डा थाना टडियावां से 02 इन्वर्टर व 01 बैटरी चोरी की थी जिसके सम्बन्ध में थाना टडियावां पर मु0अ0सं0 559 / 24 धारा 305 बीएनएस बनाम अज्ञात व दिनांक 5.11.2024 में उपरोक्त अभियुक्तों द्वारा सचिवालय भौता कमालपुर थाना टडियावां से एक बैट्री व एक इनवर्टर चोरी किया गया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement