Hardoi News: अरवल में खनन माफियाओं पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रैपर मशीन जब्त कर सीज
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तड़के सुबह नंदुआपुर नरौथा गांव में छापेमारी की गई, जहां एक रैपर मशीन के जरिए अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस....
रिपोर्ट: अभिषेक त्रिवेदी
By INA News Hardoi.
अरवल: जिले में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने कड़ा रुख अपनाते हुए एक और बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस कप्तान नीरज जादौन के निर्देश पर खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार तड़के नंदुआपुर नरौथा गांव में अवैध खनन की सूचना पर त्वरित कार्रवाई की गई।
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर तड़के सुबह नंदुआपुर नरौथा गांव में छापेमारी की गई, जहां एक रैपर मशीन के जरिए अवैध खनन किया जा रहा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने रैपर मशीन को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद जिला खनन अधिकारी अजीत सिंह को सूचित किया गया, जिन्होंने तत्काल कार्रवाई करते हुए मशीन को थाने लाने का निर्देश दिया।
Also Click: आतंकियों के जनाजे में नमाज और कब्र के लिए जमीन पर पाबंदी, वो इसके लायक नहीं, चीफ इमाम का फतवा
हरपालपुर की क्षेत्राधिकारी शिल्पा कुमारी की मौजूदगी में खनन अधिकारी ने आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी कर मशीन को सीज कर दिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष अरवल प्रकाश ने बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई जारी है और सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं। जिले में अवैध खनन पर नकेल कसने के लिए पुलिस और खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है। कप्तान नीरज जादौन के नेतृत्व में इस तरह की कार्रवाइयों से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अवैध खनन से पर्यावरण को होने वाले नुकसान पर अंकुश लगाने में यह अभियान कारगर साबित हो रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
What's Your Reaction?









