Hardoi News: SP ने एक पुलिसकर्मी को सस्पेंड किया, शराब के नशे में ड्यूटी करने की मिली थी शिकायत
चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट में नगेंद्र कुमार द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट को क्षेत्राधिकारी संडीला ने SP, हरदोई को प्रेषित किया, जिसमें ड्यूटी के दौरान अनुशासन....
By INA News Hardoi.
SP नीरज कुमार जादौन ने शराब के नशे में ड्यूटी करने की शिकायत के बाद एक पुलिसकर्मी को Suspend कर दिया। थाना अतरौली पर तैनात हेड कांस्टेबल नगेन्द्र कुमार बीते गुरूवार ड्यूटी के दौरान शराब के नशे में ड्यूटी कर रहे थे। चिकित्सकीय परीक्षण के बाद इसकी पुष्टि हो जाने के बाद सीओ संडीला द्वारा प्रेषित रिपोर्ट के आधार एक्शन लेते हुए SP नीरज कुमार जादौन ने हेड कांस्टेबल नगेन्द्र कुमार को Suspend कर दिया।
जानकारी के अनुसार, हेड कांस्टेबल नगेंद्र कुमार दिनांक 01 मई 2025 की रात थाना अतरौली में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान उनकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद क्षेत्राधिकारी (सीओ) संडीला को सूचना दी गई। सीओ संडीला ने मौके पर पहुंचकर जांच की, जिसमें प्रारंभिक तौर पर नगेंद्र कुमार के शराब के नशे में होने के संकेत मिले। इसके बाद, उनके चिकित्सीय परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल में भेजा गया।
Also Click: Hardoi News: अवैध तमंचे के साथ सांडी पुलिस ने गिरफ्तार किया
चिकित्सीय परीक्षण की रिपोर्ट में नगेंद्र कुमार द्वारा शराब के सेवन की पुष्टि हुई। इस रिपोर्ट को क्षेत्राधिकारी संडीला ने SP, हरदोई को प्रेषित किया, जिसमें ड्यूटी के दौरान अनुशासनहीनता और शराब सेवन के गंभीर आरोपों का उल्लेख किया गया था। क्षेत्राधिकारी की रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद SP, हरदोई ने मामले को गंभीरता से लिया। ड्यूटी के दौरान शराब पीना पुलिस सेवा नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है, जो पुलिस की छवि को धूमिल करने के साथ-साथ जनता के विश्वास को भी प्रभावित करता है।
इस आधार पर, SP ने तत्काल प्रभाव से हेड कांस्टेबल नगेंद्र कुमार को Suspend करने का आदेश जारी किया। SP ने इस संबंध में कहा, "पुलिस विभाग में अनुशासन सर्वोपरि है। ड्यूटी के दौरान शराब का सेवन एक अक्षम्य अपराध है, जो न केवल पुलिस की छवि को खराब करता है, बल्कि जनता की सुरक्षा को भी खतरे में डालता है। इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी इस तरह की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। " SP ने कहा कि अपनी ड्यूटी के प्रति कोताही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर यथोचित कार्रवाई जारी रहेगी।
What's Your Reaction?











