Hardoi : हरदोई के पाली थाने ने अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोपी मंजेश को गिरफ्तार किया
पाली थाने की पुलिस ने आरोपी मंजेश को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक विशाल तिवारी, उप निरीक्षक राकेश कुमार और महिला कांस्टेबल मानसी गुप्ता की टीम ने यह का
हरदोई। पाली थाने में पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ। शिकायत में कहा गया कि आरोपी मंजेश पुत्र गिरीश चंद्र निवासी मोहल्ला बाजार पाली ने तीन अन्य के साथ मिलकर पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघाकर गलत काम किया। अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल किया। इस पर मुकदमा संख्या 396/25 धारा 126, 127(1), 352, 351(3), 74, 123 बीएनएस और धारा 67 आईटी एक्ट के तहत दर्ज किया गया। जांच के दौरान धारा 74 बीएनएस हटा दी गई। धारा 70(1) बीएनएस जोड़ी गई।
पाली थाने की पुलिस ने आरोपी मंजेश को गिरफ्तार कर लिया। उप निरीक्षक विशाल तिवारी, उप निरीक्षक राकेश कुमार और महिला कांस्टेबल मानसी गुप्ता की टीम ने यह कार्रवाई की। आरोपी का पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। मुकदमा संख्या 1/25 धारा 3/7 आर्म्स एक्ट, 3(5)/224/132 बीएनएस; मुकदमा संख्या 21/25 धारा 352/351(3) बीएनएस; मुकदमा संख्या 37/25 धारा 352/351(3) बीएनएस; मुकदमा संख्या 171/25 धारा 188/269 भादवि पाली थाने में दर्ज हैं। आगे की कानूनी प्रक्रिया चल रही है।
Also Click : Saharanpur : सहारनपुर में झोलाछाप डॉक्टरों पर लगाम लगाने में स्वास्थ्य विभाग नाकाम
What's Your Reaction?











