Hardoi Crime News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, हरदोई पुलिस ने की कार्रवाई

थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर

By INA News Desk
Sep 2, 2026 - 17:29
4 Views
Hardoi Crime News: अवैध तमंचा और कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, हरदोई पुलिस ने की कार्रवाई

हरदोई। थाना कोतवाली शहर पुलिस ने अवैध शस्त्र रखने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर अवैध शस्त्रों के निर्माण, बिक्री और परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

पुलिस ने बताया कि 1 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कोतवाली शहर पुलिस टीम ने आरोपी प्रदुम्न उर्फ सूरज पुत्र रामशंकर उर्फ बहादुर निवासी ग्राम चांद बेहटा, कोतवाली शहर, जनपद हरदोई को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक तमंचा .315 बोर और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। इस मामले में थाना कोतवाली शहर पर आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 616/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बरामदगी:

  • एक अवैध तमंचा .315 बोर
  • दो जिंदा कारतूस

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी है, जिसमें कोतवाली शहर हरदोई में चोरी और चोरी के माल की बरामदगी से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं।

Also Read- Ankit Balyan Murder Case: शामली में यूट्यूबर व हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर हमला

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow