Hardoi Crime News: कछौना पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, तीन गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक हरदोई के कुशल निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष

By INA News Desk
Sep 2, 2026 - 17:37
4 Views
Hardoi Crime News: कछौना पुलिस का वारंटियों पर शिकंजा, तीन गैर-जमानती वारंटी गिरफ्तार

रिपोर्टर : मुकेश सिंह सोमवंशी

कछौना/हरदोई। पुलिस अधीक्षक हरदोई के कुशल निर्देशन में अपराधियों एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कछौना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन गैर-जमानती वारंटियों को गिरफ्तार किया है। अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी बघौली तथा थाना प्रभारी कछौना के कुशल नेतृत्व में थाना कछौना पुलिस टीम ने स्थानीय स्तर पर कार्रवाई करते हुए तीन वारंटियों को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई की।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम

1. नरेन्द्र पुत्र जगदीश यादव, उम्र करीब 27 वर्ष, निवासी ग्राम फत्तेपुर मजरा गाजू, थाना कछौना, जनपद हरदोई।

2. श्याम पुत्र मातादीन, उम्र करीब 30 वर्ष, निवासी ग्राम खरौंदाखेड़ा, थाना कछौना, जनपद हरदोई।

3. रामखेलावन पुत्र ठकुरी, उम्र करीब 59 वर्ष, निवासी ग्राम आंट मजरा आंट सांट, थाना कछौना, जनपद हरदोई।

पुलिस के मुताबिक तीनों के खिलाफ न्यायालय से वारंट जारी थे। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम, उ0नि0 विशाल सिंह पुंडीर , हे0का0 अखण्ड प्रताप सिंह, का0 दिविजय सिंह पुलिस की इस कार्रवाई से वारंटियों में हड़कंप मचा हुआ है।

Also Read- Gujarat Crime News: न शव मिला, न 40 गवाह टिके; फिर भी लिव-इन पार्टनर की हत्या में पुलिस इंस्पेक्टर को कैसे हुई सजा?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow