Hardoi News Today: यूपी आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने कर्मियों को वितरित की किट व गणवेश
उत्तर प्रदेश के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों, पारदर्शिता, सुरक्षा, सम्मान एवं बेहतर कार्य-व्यवस्था को सुनिश्चित
Hardoi: उत्तर प्रदेश के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के अधिकारों, पारदर्शिता, सुरक्षा, सम्मान एवं बेहतर कार्य-व्यवस्था को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में संपूर्ण आउटसोर्स मानव संसाधन प्रबंधन के डिजिटल एकीकरण हेतु उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) का शुभारंभ कर, UPCOS पोर्टल एवं वेबसाइट की लॉन्चिंग तथा निगम के लोगो का अनावरण किया गया।
इसी क्रम मे अध्यक्ष जिला पंचायत #प्रेमावती पीके वर्मा ने जिला प्रशासन, हरदोई द्वारा बाबू श्रीशचंद्र अग्रवाल बारात घर में आयोजित कार्यक्रम मे मुख्यमंत्री का उद्बोधन सुनकर, आउटसोर्सिंग कर्मियों को बहुपयोगी किट व निर्धारित गणवेश प्रदान किए। इस अवसर पर अध्यक्ष प्रेमावती ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व उत्तर प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को शुभकामनाएं प्रदान कीं।
कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्रा 'मधुर', अपर जिलाधिकारी प्रफुल्ल त्रिपाठी, परियोजना निदेशक अशोक मौर्य, नगर मजिस्ट्रेट संजय कुमार, अधिशासी अधिकारी रामेन्द्र कुमार सहित प्रशासनिक अधिकारीगण एवं आउट सोर्सिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?







