हरदोई: एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बैंक सीसीटीवी कैमरो को चेक किया

थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसपी नीरज कुमार ने निर्देश दिए कि वहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्य...

Jan 1, 2025 - 22:45
52 Views
हरदोई: एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, बैंक सीसीटीवी कैमरो को चेक किया

By INA News Hardoi.
बुधवार को पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत शांति एवं कानून व्यवस्था तथा आमजन में सुरक्षा का भाव जागृत करने के उद्देश्य से मुख्य बाजार/भीड़ वाले स्थानों पर पैदल गस्त/संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग की।उन्होंने थाना शाहाबाद क्षेत्रांतर्गत बैंक ऑफ इंडिया में लगे सीसीटीवी कैमरो को चेक कर संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।एसपी नीरज कुमार ने निर्देश दिए कि वहां से गुजरने वाले संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग की जाए और शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए कड़ी निगरानी रखें। इसके अलावा अराजकता फैलाने वालों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाने के निर्देश एसपी ने दिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow