हरदोई: एसपी ने 4 उपनिरीक्षकों के तबादले किये, 21 को पुलिस लाइन भेजा

उपनिरीक्षकों में धर्मेंद्र गिरी को चौकी प्रभारी कोतवाली शहर से सेमरा थाना सुरसा, कुलदीप सिंह को थाना कासिमपुर से चौकी प्रभारी थाना सदर, योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी सेमरा था...

By INA News Desk
Dec 6, 2024 - 23:13
360 Views
हरदोई: एसपी ने 4 उपनिरीक्षकों के तबादले किये, 21 को पुलिस लाइन भेजा
एसपी नीरज कुमार जादौन

By INA News Hardoi.
शुक्रवार को एसपी नीरज कुमार जादौन के निर्देश पर 4 उपनिरीक्षकों का तबादला कर दिया गया। जनपद स्तरीय स्थापना बोर्ड की बैठक में जिले के भीतर अपराध पर लगाम कसने के उद्देश्य से एसपी ने यह फैसला लिया।इस क्रम में उपनिरीक्षकों में धर्मेंद्र गिरी को चौकी प्रभारी कोतवाली शहर से सेमरा थाना सुरसा, कुलदीप सिंह को थाना कासिमपुर से चौकी प्रभारी थाना सदर, योगेंद्र सिंह को चौकी प्रभारी सेमरा थाना सुरसा से वरिष्ठ उनिरीक्षक थाना बिलग्राम व सुशील त्रिपाठी को थाना पिहानी से थाना पाली की नवीन जिम्मेदारी दी गयी।इसके अलावा उन्होंने 19 पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव के निर्देश दिए जबकि 21 पुलिसकर्मियों को उनके कार्यक्षेत्र से पुलिस लाइन भेज दिया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Advertisement
Advertisement