Ajab Gajab News: व्हाट्सएप पर दुबई में बैठे पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी परिवार साथ पहुंची थाने। 

केंद्र सरकार (Central government) ट्रिपल तलाक को लेकर कानून ला चुकी है लेकिन उसके वावजूद भी इस तरीके के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कासरगोड में इस तरीके....

Mar 1, 2025 - 14:42
135 Views
Ajab Gajab News: व्हाट्सएप पर दुबई में बैठे पति ने दिया तीन तलाक, पत्नी परिवार साथ पहुंची थाने। 

दुबई में बैठे एक पति के द्वारा अपनी पत्नी को व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक देने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पत्नी परिवार के साथ नजदीकी थाने पहुंची जहां पर पुलिस को पूरी जानकारी दी।

  • व्हाट्सएप के जरिए पति ने तोड़े सारे रिश्ते नाते

केरल में रहने वाली एक महिला को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब उसके दुबई में रह रहे पति ने व्हाट्सएप के जरिए तीन तलाक दे दिया। महिला ने इस बारे में अपने परिवार के लोगों को जानकारी दी तो परिवार के लोगों ने तुरंत युवक के खिलाफ कार्रवाई करने की पुलिस से मांग की। बताते चलें कि कासरगोड इलाके में एक महिला रहती है उसका पति दुबई में नौकरी करता है। महिला अपने मोबाइल पर व्हाट्सएप चला रही थी तभी उसके पति ने उसे तीन तलाक दे दिया। फिर महिला से सारे रिश्ते नातों को तोड़ दिया।

  • पीड़ित परिवार ने थाने में दर्ज कराया मामला

केंद्र सरकार ट्रिपल तलाक को लेकर कानून ला चुकी है लेकिन उसके वावजूद भी इस तरीके के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कासरगोड में इस तरीके का पहला मामला सामने आया है। परिवार ने बताया है कि 21 साल की लड़की की शादी उन्होंने भारत में रहने वाले एक युवक से की थी लेकिन वह दुबई में नौकरी करता है। लगातार उसके परिवार के लोग दहेज के लिए मांग करते रहते हैं। जब इस बात से मना किया गया तो लड़के ने दुबई में बैठकर व्हाट्सएप के जरिए महिला को तीन तलाक दे दिया।

Also Read- Ajab Gajab News: सरकारी अस्पताल की नर्स का अजीबो-गरीब कारनामा, बच्चे के घाव पर टांके की जगह लगा दिया फेवीक्विक।

  • 2019 में भी एक पति ने दुबई से दिया था पत्नी को तलाक

इससे पहले सन 2019 में दुबई में काम करने वाले शिवमोगा के रहने वाले एक शख्स ने 20 साल पुरानी है अपनी शादी को तोड़कर पत्नी को दुबई से बैठकर तीन तलाक दिया था। लेकिन केरल में रहने वाली 21 साल की महिला को उसके पति के द्वारा तलाक दिए जाने के मामले को पुलिस गंभीरता के साथ ले रही है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है जांच पड़ताल की जा रही है और उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow