Hathras News: परिनिंदा दंड आदेश निरस्त नहीं किया तो शिक्षक समाज करेगा आंदोलन- चेतावनी

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों...

May 14, 2025 - 15:15
83 Views
Hathras News: परिनिंदा दंड आदेश निरस्त नहीं किया तो शिक्षक समाज करेगा आंदोलन- चेतावनी
आंदोलन की रुपरेखा बनाते शिक्षक
हाथरस। शिक्षकों पर पारित परिनिंदा दण्ड आदेश के विरुद्ध विरोध एवं तत्काल प्रभाव से आदेश निरस्त किए जाने हेतु आज उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्घारा जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी  को ज्ञापन सौंप कर आदेश को निरस्त किए जाने की मांग की है।  
ज्ञापन में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों, इंचार्ज प्रधानाध्यापकों पर "परिनिंदा दण्ड" अधिरोपित किया गया है। उक्त आदेश न केवल शिक्षकों की प्रतिष्ठा को ठेस पहुँचाने वाला है, बल्कि शिक्षा विभाग और अध्यापकों के बीच सौहार्दपूर्ण सम्बन्धों को भी प्रभावित करने वाला है।उक्त पत्र की भाषा में कठोरता, अपमानजनक शैली एवं शिक्षकों के प्रति अविश्वास की झलक स्पष्ट दृष्टिगोचर होती है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। अध्यापक समाज इस आदेश को अपना गहरा अपमान मानता है और पूर्ण असहमति व्यक्त करता है।
किसी भी प्रकार का ऑनलाइन विभागीय कार्य पूर्ण  रूप से बहिष्कृत किया जाएगा।शांतिपूर्ण धरना एवं प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। जनप्रतिनिधियों, मीडिया एवं राज्य स्तरीय संगठन को इस अन्याय से अवगत कराया जाएगा।संघ ने मांग की है कि शिक्षकों के आत्मसम्मान, सेवा मर्यादा एवं जनपद की शैक्षिक गरिमा को दृष्टिगत रखते हुए 9 मई का परिनिंदा आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाए, अन्यथा जनपद का समस्त शिक्षक समाज आंदोलन हेतु बाध्य होगा, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी विभागीय प्रशासन की होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow