Hathras News: दलित बच्चे की हत्या पर सपा सांसद सुमन ने जताया शोक, एसपी से की वार्ता। 

मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव खुटीपुरी में चार दिन पहले एक 7 वर्षीय दलित बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में आज समाजवादी पार्टी के ...

May 14, 2025 - 15:23
40 Views
Hathras News: दलित बच्चे की हत्या पर सपा सांसद सुमन ने जताया शोक, एसपी से की वार्ता। 
परिजनों को सांत्वना देते राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन
हाथरस। मुरसान कोतवाली क्षेत्र के गांव खुटीपुरी में चार दिन पहले एक 7 वर्षीय दलित बच्चे की निर्मम हत्या के मामले में आज समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और परिवार को सांत्वना दी तथा पुलिस कप्तान से फोन पर बात कर घटना की जल्द जांच व खुलासे की मांग की।
  
समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने खुटीपुरी निवासी दलित बच्चे की निर्मम हत्या को लेकर कहा कि इस घटना की हर पहलू से जांच होनी चाहिए और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सजा ऐसी हो कि कोई और ऐसा अपराध करने की हिम्मत न करे।
 Also Read- Hathras News: परिनिंदा दंड आदेश निरस्त नहीं किया तो शिक्षक समाज करेगा आंदोलन- चेतावनी
सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर राज्यसभा में दिए गए बयान के बाद उनकी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सादाबाद पुलिस ने सुमन को बरोस टोल प्लाजा से ही सुरक्षा में ले लिया और पुलिस टीम उनके साथ पूरे दौरे में मौजूद रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow