Hardoi News: DM अनुनय झा की जन सुनवाई-103 शिकायतों का त्वरित निस्तारण,7 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड। 

जिलाधिकारी अनुनय झा ने नियमित जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओ को सुना तथा सम्बंधित अधिकारियों को उनके ...

By INA News Desk
Jun 27, 2025 - 17:34
42 Views
Hardoi News: DM अनुनय झा की जन सुनवाई-103 शिकायतों का त्वरित निस्तारण,7 बुजुर्गों के बने आयुष्मान कार्ड। 

हरदोई। जिलाधिकारी अनुनय झा ने नियमित जन सुनवाई के दौरान बड़ी संख्या में लोगों की समस्याओ को सुना तथा सम्बंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। आज जन सुनवाई के दौरान कुल 103 शिकायतें प्राप्त हुई जिनके त्वरित निस्तारण के सम्बन्ध में सम्बंधित अधिकारियों को जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए।

जन सुनवाई के दौरान ही पात्रों की वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन व दिव्यांग पेंशन बनवाई गयी। मौके पर ही 70 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनवाये गए। आज कुल 07 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बने। जिलाधिकारी अनुनय की जन सुनवाई में ही अब तक 120 बुजुर्गों के आयुष्मान कार्ड बनाये जा चुके हैं। जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व प्र्रियंका सिंह आदि उपस्थित रहें।

Also Read- Hardoi News: ईवीएम वेयरहाउस व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, दिए साफ-सफाई के निर्देश।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow