Hardoi: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

तहसील सदर में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस

Aug 1, 2026 - 17:48
21 Views
Hardoi: संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश
संपूर्ण समाधान दिवस में डीएम अनुनय झा ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश

Hardoi: तहसील सदर में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में आए फरियादियों ने अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान राजस्व, पुलिस, विद्युत, पंचायत, समाज कल्याण, सिंचाई, एवं अन्य विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन मामलों का निस्तारण तत्काल संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मौके पर ही निस्तारित किया जाए तथा शेष मामलों का निर्धारित समय सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करें तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक समय पर पहुँचाना सुनिश्चित करें। साथ ही लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा कर उनका शीघ्र निस्तारण किया जाए।

जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अनावश्यक विलंब अथवा औपचारिकता न बरती जाए। सभी मामलों का मौके पर जाकर सत्यापन किया जाए तथा शिकायतकर्ता की संतुष्टि के साथ उनका निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर पुलिस पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों को सुनकर सम्बन्धित को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देश दिये कि कानून व्यवस्था से जुड़े मामलों मे तत्काल एवं निष्पक्ष कार्यवाही की जाये। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Also Read- Hardoi: भाजपा का समरसता अभियान- गुरु रविदास की पावन माटी के साथ हरदोई में निकली शोभायात्रा

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow