बेहटा गोकुल में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस। 

Hardoi: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा गोकुल गांव में ही रीत कुमार परिवार के साथ रहता है। वह खुरपी, बांका , करछुली आदि बनाने का काम ....

By INA News Desk
Aug 11, 2025 - 14:18
267 Views
बेहटा गोकुल में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस। 
बेहटा गोकुल में पति ने की पत्नी की गला रेतकर हत्या, फरार आरोपी की तलाश में पुलिस। 

Hardoi: बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बेहटा गोकुल गांव में ही रीत कुमार परिवार के साथ रहता है। वह खुरपी, बांका , करछुली आदि बनाने का काम करता है। बेटी रंजन के मुताबिक रीत कुमार और उसकी पत्नी रीता के बीच पिछले तीन-चार दिनों से अलग-अलग बातों को लेकर विवाद हो रहा था। रविवार रात रीता घर में सोई थी। रात में किसी समय रीत कुमार ने धारदार हथियार से गला रेत कर रीता की हत्या कर दी और भाग गया।

सोमवार सुबह लगभग चार बजे रंजना जागी तो उसने मां का शव पड़ा देखा और पिता मौके से गायब था। इसकी जानकारी उसने पुलिस को दी। कुछ ही देर में ग्रामीणों की भीड़ भी मौके पर लग गई। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि घरेलू कल में हत्या की गई है। मृतका की बड़ी पुत्री रंजना की तहरीर पर पति रीत कुमार के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Also Read- Hardoi : शाहाबाद में तेज रफ्तार कार ने अधेड़ को मारी टक्कर, मौके पर मौत, कार पलटी, चालक फरार

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow