Lucknow: यूपी में दिसंबर माह राजस्व प्राप्ति में वृद्धि- पिछले वर्ष से 1074 करोड़ अधिक संग्रह। 

उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष

Jan 5, 2026 - 21:32
Jan 5, 2026 - 21:32
 0  14
Lucknow: यूपी में दिसंबर माह राजस्व प्राप्ति में वृद्धि- पिछले वर्ष से 1074 करोड़ अधिक संग्रह। 
यूपी में दिसंबर माह राजस्व प्राप्ति में वृद्धि- पिछले वर्ष से 1074 करोड़ अधिक संग्रह। 
  • प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसम्बर माह में कुल रू0 18679.38 करोड़ का राजस्व प्राप्त 
  •  प्रदेश सरकार के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में दिसम्बर 2024 के सापेक्ष दिसम्बर, 2025 में रु0 1074.06 करोड़ की वृद्धि 
  •  कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत माह दिसम्बर तक रू0 159730.88 करोड़ की प्राप्ति 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि प्रदेश के मुख्य कर-करेत्तर राजस्व वाले मदों में वित्तीय वर्ष 2025-26 के दिसम्बर माह में कुल रू0 18679.38 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ जबकि वित्तीय वर्ष 2024-25 के दिसम्बर माह में रू0 17605.32 करोड़ राजस्व प्राप्त हुआ था। इस प्रकार गत वर्ष की तुलना में वर्तमान वित्तीय वर्ष के माह दिसम्बर में रू0 1074.06 करोड़ राजस्व अधिक प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि कर राजस्व वाली मदों के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह दिसम्बर तक रू0 159730.88 करोड़ की प्राप्ति हुई है। जो वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर तक निर्धारित लक्ष्य का 74.2 प्रतिशत है। जीएसटी कम होने से मांग बढ़ी है। जिसके परिणामस्वरूप राजस्व प्राप्ति में बेहतर परिणाम आ रहे हैं। अनुमान है कि आने वाले समय में और बेहतर परिणाम मिलेगा। 

वित्त मंत्री ने बताया कि जी०एस०टी० के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2025 में कुल रू0 6563.04 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष दिसम्बर, 2024 के माह में प्राप्ति रू0 6342.68 करोड़ रही थी। वैट के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2025 में रू0 3086.83 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह दिसम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 3105.91 करोड़ रही थी। उन्होंने बताया कि डीजल एवं पेट्रोल पर टैक्स उ0प्र0 में अन्य राज्यों की तुलना में कम है। इलेक्ट्रिक वाहनों एवं एथेनाल के प्रयोग से डीजल पेट्रोल की खपत में कमी आई है। आबकारी के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2025 में कुल रू0 4682.84 करोड़ की राजस्व प्राप्ति हुई जबकि गत वर्ष माह दिसम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 4141.75 करोड़ रही थी। स्टाम्प तथा निबन्धन के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 2995.59 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह दिसम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 2784.96 करोड़ रही थी। परिवहन के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2025 की राजस्व प्राप्ति रू0 909.57 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह दिसम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 805.84 करोड़ रही थी। करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भू-तत्व तथा खनिकर्म के अन्तर्गत माह दिसम्बर, 2025 में प्राप्ति रू0 441.51 करोड़ है जबकि गत वर्ष माह दिसम्बर, 2024 में प्राप्ति रू0 424.18 करोड़ रही थी।

सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में माह दिसम्बर तक मुख्य कर राजस्व के अंतर्गत कुल रू0 159730.88 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ है। जो माह दिसम्बर 2025 तक निर्धारित लक्ष्य रू0 215358.65 करोड़ के सापेक्ष 74.2 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि राज्यकर के अंतर्गत माह दिसम्बर तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 130053.55 करोड़ के सापेक्ष रू0 84060.96 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य का 64.6 प्रतिशत है। आबकारी मद के अंतर्गत इस अवधि तक निर्धारित लक्ष्य रू0 43400.00 करोड़ के सापेक्ष रू0 39826.98 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो निर्धारित लक्ष्य का 91.8 प्रतिशत है। स्टाम्प तथा निबंधन के अंतर्गत दिसम्बर माह तक राजस्व प्राप्ति निर्धारित लक्ष्य रू0 28525 करोड़ के सापेक्ष रू0 24389.06 करोड़ की प्राप्ति हुई है, जो लक्ष्य का 85.5 प्रतिशत है। परिवहन मद में निर्धारित लक्ष्य रू0 10092.60 करोड़ के सापेक्ष रू0 8844.01 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो 87.6 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि करेत्तर राजस्व की प्रमुख मद भूतत्व एवं खनिकर्म के अंतर्गत माह दिसम्बर तक राजस्व प्राप्ति के निर्धारित लक्ष्य रू0 4200 करोड़ के सापेक्ष रू0 2817.83 करोड़ की प्राप्ति हुई है जो निर्धारित लक्ष्य का 67.1 प्रतिशत है।

Also Read- ट्रंप कर सकते हैं तो मोदी क्यों नहीं? ओवैसी की मांग- 26/11 के मास्टरमाइंड मसूद अजहर को पाकिस्तान से लाओ

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

INA News_Admin आई.एन. ए. न्यूज़ (INA NEWS) initiate news agency भारत में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार एजेंसी है, 2017 से एक बड़ा सफर तय करके आज आप सभी के बीच एक पहचान बना सकी है| हमारा प्रयास यही है कि अपने पाठक तक सच और सही जानकारी पहुंचाएं जिसमें सही और समय का ख़ास महत्व है।