Kanpur: एलिम्को के भ्रष्टाचार के खिलाफ समस्या समाधान शिविर में पहुंचे दिव्यांग

न्यायालय दिव्यांगजन आयुक्त के आदेश पर गोमती वर्मा को मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल एलिम्को ने दिया था|आज दिव्यांग ममता, परशुराम, शाबिरा, रफीक, शफीक सहित तमाम दिव्यांगों ने बैंकों द्वारा एन.पी.सी.आई.  न करने कि शिकायत की, एन.पी.सी.आई...

Dec 15, 2024 - 23:25
 0  25
Kanpur: एलिम्को के भ्रष्टाचार के खिलाफ समस्या समाधान शिविर में पहुंचे दिव्यांग

पंजीकरण के बाद नहीं दिया मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल, दिखा दिया वितरण

By INA News Kanpur.

एलिम्को के भ्रष्टाचार के खिलाफ, आमदनी से अधिक आय प्रमाण पत्र बनाने, बैंको द्वारा एन.पी.सी.आई. न करने, बैंकों द्वारा रोजगार के लिए ऋण न देने कि शिकायत आज राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में आई|

समस्या समाधान शिविर में पहुंचे दिव्यांग शैलेन्द्र कुमार ने मार्च 2024 में मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल के लिए पंजीकरण कराया था| पंजीकरण के बाद मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल नहीं दिया और दिखा दिया कि शैलेन्द्र कुमार को मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल वितरण कर दिया गया है|इसके पहले गोमती वर्मा को पंजीकरण के बाद मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल नहीं दी गयी थी|

Also Read: कानपुर: माध्यमिक शिक्षक संघ शर्मा गुट का वार्षिक जनपदीय निर्वाचन एवं जिला कार्यकारिणी का गठन

न्यायालय दिव्यांगजन आयुक्त के आदेश पर गोमती वर्मा को मोटराईज्ड ट्राईसाईकिल एलिम्को ने दिया था|आज दिव्यांग ममता, परशुराम, शाबिरा, रफीक, शफीक सहित तमाम दिव्यांगों ने बैंकों द्वारा एन.पी.सी.आई. न करने कि शिकायत की, एन.पी.सी.आई न होने के कारण हजारों दिव्यांगों कि पेंशन रूक गयी गयी है| वहीं तहसील के लेखपालों द्वारा दिव्यांगजनों के आय प्रमाण पत्र उनकी आमदनी से अधिक के बनाये जा रहे हैं| जिसके कारण दिव्यांगजन सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हो रहे हैं|

राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने कहा कि एलिम्को भ्रष्टाचार का केन्द्र बनता जा रहा है | इसकी सी.बी.आई. जांच कि मांग जनप्रतिनिधियों के माध्यम से कि जायेगी | एन.पी.सी.आई. न करने वालों के खिलाफ बैंको के नोडल अधिकारी को घेरा जायेगा और आमदनी से अधिक आय प्रमाण पत्र बनाने वाले लेखपालों के खिलाफ कार्यवाही के लिए तहसीलदार व उपजिलाधिकारी को पत्र देकर कार्यवाही की मांग की जायेगी| दिव्यांगजनों कि समस्याओं का समाधान जल्द कराया जायेगा| आज के समस्या समाधान शिविर में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार, राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविन्द सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित, गौरव कुमार, रंजीत कुमार आदि शामिल थे|

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow